अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

पटना के शिक्षक अब बिना अनुमति नहीं ले सकेंगे अवकाश

पटना के शिक्षक अब बिना अनुमति नहीं ले सकेंगे अवकाश   बिहार में अबतक तो यही होता आया है कि यदि कोई अधिकारी औचक निरीक्षण पर आता था तो उसके सामने आवेदन पेश कर दिया जाता था नहीं तो अपने आप शिक्षक की हाजिरी साथी शिक्षक लगा लेते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.   बिहार के शिक्षा विभाग की कमान जबसे आई

पटना के शिक्षक अब बिना अनुमति नहीं ले सकेंगे अवकाश

Article Advertisement

पटना के शिक्षक अब बिना अनुमति नहीं ले सकेंगे अवकाश   बिहार में अबतक तो यही होता आया है कि यदि कोई अधिकारी औचक निरीक्षण पर आता था तो उसके सामने आवेदन पेश कर दिया जाता था नहीं तो अपने आप शिक्षक की हाजिरी साथी शिक्षक लगा लेते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.   बिहार के शिक्षा विभाग की कमान जबसे आईएएस अधिकारी केके पाठक द्वारा संभाली गई है तभी से सख्ती बढ़ गई है. एक के बाद एक धड़ाधड़ फैसले लिए जा रहे हैं. ताजा मामले में शिक्षकों की छुट्टी से जुड़ा फैसला लिया गया है. दरअसल, अक्सर ऐसी शिकायतें मिलती थीं कि शिक्षक बिना की पूर्व सूचना के और बिना छुट्टी लिए कई कई दिन गायब रहते हैं लेकिन बिहार में अब ऐसा नहीं चलेगा. अब सरकार स्कूल के शिक्षकों व प्रधानाध्यपकों को पहले तो आसानी से छुट्टी नहीं मिलेगी और छुट्टी मिलेगी भी तो उसके लिए पहले आवेदन करना पड़ेगा. बिहार में अबतक तो यही होता आया है कि यदि कोई अधिकारी औचक निरीक्षण पर आता था तो उसके सामने आवेदन पेश कर दिया जाता था नहीं तो अपने आप शिक्षक की हाजिरी साथी शिक्षक लगा लेते थे. लेकिन नए निर्देश के तहत शिक्षकों को छुट्टी लेने के लिए विभाग के सक्षम पदाधिकारी को अवकाश की सूचना देनी होगी, उसके बाद ही उनकी छुट्टी मंजूर की जाएगी. दरअसल, पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने फरमान जारी किया है. उन्होंने पटना के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक को पत्र लिखकर कहा है कि अक्सर ये देखने को मिला है कि प्रधानाध्यापक व शिक्षक द्वारा अवकाश का आवेदन देकर अवकाश का उपभोग किया जा रहा है. लेकिन अब शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को अवकाश का आवेदन सक्षम पदाधिकारी को देना होगा. पदाधिकारी द्वारा अवकाश की स्वीकृति की जाएगी. हालांकि, यदि किसी को विषम या विशेष परिस्थिति अवकाश लेना है तो इसकी सूचना सक्षम पदाधिकारी को फोन के माध्यम से दी जा सकेगी.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read