अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

भैंसा ने स्कूली छात्रा को पटककर मार डाला

भैंसा ने स्कूली छात्रा को पटककर मार डाला तेकुना पंचायत में गुरुवार की सुबह धान काटने जा रही एक किशोरी को भैंसा ने पटक दिया। इससे किशोरी की मौत मौके पर ही हो गई। बताया जा रहा है कि महेश कुसियैत की पुत्री रितु कुमारी (16) अपने घर से पश्चिम खेत में धान काटने जा रही थी। इसी बीच रास्ते में एक भैंसा उसे ख

भैंसा ने स्कूली छात्रा को पटककर मार डाला

Article Advertisement

भैंसा ने स्कूली छात्रा को पटककर मार डाला तेकुना पंचायत में गुरुवार की सुबह धान काटने जा रही एक किशोरी को भैंसा ने पटक दिया। इससे किशोरी की मौत मौके पर ही हो गई। बताया जा रहा है कि महेश कुसियैत की पुत्री रितु कुमारी (16) अपने घर से पश्चिम खेत में धान काटने जा रही थी।

Article Advertisement

इसी बीच रास्ते में एक भैंसा उसे खदेड़ने लगा। इससे पहले कि रितु कुछ कर पाती भैंसा ने उसे अपनी सींग से उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे वह बेहोश हो गयी। पास के खेत में काम कर रहे महानन्द कुसियैत और अशोक कुसियैत दौड़कर वहां पहुंचे। जमीन पर बेहोश पड़ी रितु को लोगों ने आवाज दी तो उसके नहीं बोलने पर लोगों को शंका हुई। घटना की खबर रितु के परिजनों को लगते ही सभी घटना स्थल पर पहंुचे लेकिन तब तक रितु की मौत हो चुकी थी। शहरवासियों के लिए आफत हैं अवारा पशु : गांव से शहर में आने वाले लोगों और शहरवासियों के लिए अवारा मवेशी आफत बनते जा रहे हैं। दो पशु आपस में जब सड़क पर लड़ते हैं तब बाजार में भगदड़ मच जाती है। इनसे सबसे ज्यादा भयभीत स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे रहते हैं। वह इन मवेशियों के झुंड को दूर से देखते ही राह बदल लेते हैं। ठेला वाले उन्हें भगाने लगते हैं। महिलाएं तो सड़क को छोड़ दुकानों के चबूतरों से होकर जाती दिखती हैं। तेकुना गांव में गुरुवार को किशोरी की मौत के बाद विलाप करते परिजन। HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read