अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

छातापुर में स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल लोगों को किया जागरूक

छातापुर में स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल लोगों को किया जागरूक जल जीवन हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह समाप्ति और दहेज उन्मूलन विषय पर सामाजिक चेतना विकसित करने के उद्देश्य से 19 जनवरी को प्रस्तावित मानव शृंखला को सफल बनाने को लेकर शनिवार को स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल लोगों को जागरूक किया।

छातापुर में स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल लोगों को किया जागरूक

Article Advertisement

छातापुर में स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल लोगों को किया जागरूक जल जीवन हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह समाप्ति और दहेज उन्मूलन विषय पर सामाजिक चेतना विकसित करने के उद्देश्य से 19 जनवरी को प्रस्तावित मानव शृंखला को सफल बनाने को लेकर शनिवार को स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल लोगों को जागरूक किया।

Article Advertisement

प्रभातफेरी का नेतृत्व सीआरसी डॉ. श्याम सुंदर शर्मा और गुंजन भगत कर रहे थे। थानाध्यक्ष अनमोल कुमार प्रभातफेरी के साथ चल रहे थे। प्रभातफेरी मिडिल स्कूल से निकलकर एसएच 91 से मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए सुरपत सिंह प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में पहुंची। यहां से पुन: वापस होकर मिडिल स्कूल में प्रभातफेरी का समापन किया गया। प्रभातफेरी में शामिल बच्चे स्वस्थ रहना है तो पौधे लगाएं, पानी है हरियाली है जीवन में खुशहाली है, 19 जनवरी को मानव शृंखला की तैयारी है, दहेज लेना और देना पाप है, हरियाली है तो जीवन है, जल संरक्षण हो अभियान आदि नारे लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे थे। बाद में मिडिल स्कूल में जल जीवन हरियाली को लेकर छातापुर और लालगंज संकुल के स्कूल सहित कई गैर सरकारी स्कूलों के छात्रों के बीच भाषण प्रतियोगिता, चित्रांकन, मेंहदी और निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर बीईओ राम नारायण मेहता, मंटू कुमार भगत, सुभाष कुमार यादव, अमोद यादव, संजीव मुखिया, रमण भगत, गुड्डू कुमार, शशि साह, सुरेंद्र जैन, पीयूष पिंकू, गौतम मनोहर, अशोक कुमार, अमित ठाकुर, रामवृक्ष बेनीपुरी, पवन कुमार, पप्पू मेहता, अबुजर गफ्फर आदि थे।छातापुर में शनिवार को निकली प्रभातफेरी में शामिल स्कूली बच्चे। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read