अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

नया टीका कोविड-19 के मौजूदा, भविष्य के स्वरूपों से बचाव उपलब्ध करा सकता है : वैज्ञानिक

नया टीका कोविड-19 के मौजूदा, भविष्य के स्वरूपों से बचाव उपलब्ध करा सकता है : वैज्ञानिक नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) एक नये प्रायोगिक कोविड-19 टीके के पशुओं पर शुरुआती परीक्षण में आशाजनक परिणाम सामने आए हैं। अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि यह टीका नये कोरोना वायरस के मौजूदा और भविष्य के स्वरूपों से बचा

नया टीका कोविड-19 के मौजूदा, भविष्य के स्वरूपों से बचाव उपलब्ध करा सकता है : वैज्ञानिक

Article Advertisement

नया टीका कोविड-19 के मौजूदा, भविष्य के स्वरूपों से बचाव उपलब्ध करा सकता है : वैज्ञानिक नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) एक नये प्रायोगिक कोविड-19 टीके के पशुओं पर शुरुआती परीक्षण में आशाजनक परिणाम सामने आए हैं। अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि यह टीका नये कोरोना वायरस के मौजूदा और भविष्य के स्वरूपों से बचाव उपलब्ध कराएगा तथा इसकी एक खुराक की कीमत करीब एक डॉलर है।

Article Advertisement

यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया के अनुसंधानकर्ताओं समेत अन्य ने सुअरों को संक्रमित करने वाले कोरोना वायरस ‘पोरकीन एपिडेमिक डायरिया वायरस’ (पीईडीवी) मॉडल से सुअरों को बीमार पड़ने से बचाया। पीईडीवी सुअरों में संक्रमण फैलाता है जिससे उन्हें दस्त लगते हैं, उलटी और तेज बुखार आता है तथा यह दुनिया भर के सुअर कृषकों पर बहुत बड़ा बोझ है। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि नया टीका दृष्टिकोण संभवत: एक दिन कोरोना वायरसों के लिए सार्वभौमिक टीका बनाने के दरवाजे खोल सकता है। इनमें वे कोरोना वायरस भी शामिल हैं जिनकी वजह से पूर्व में वैश्विक महामारी का जोखिम पैदा हुआ था या संभवत: वे कोरोना वायरस भी, जिनके चलते सर्दी-जुकाम के भी कुछ मामले सामने आते हैं। उनके मुताबिक इस टीके के कई और फायदे भी हैं जो वैश्विक टीकाकरण प्रयासों में आ रही बाधाओं को पार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसका भंडारण एवं परिवहन आसान होगा यहां तक कि दुनिया के दूरस्थ इलाकों में भी। मौजूदा टीका निर्माण कारखानों का इस्तेमाल कर बड़ी मात्रा में इनका उत्पादन किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी पीएनएएस पत्रिका में दी गई है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read