अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

एसडीएम के आश्वासन पर आमरण अनशन समाप्त

एसडीएम के आश्वासन पर आमरण अनशन समाप्त अतिक्रमणमुक्त जमीन पर नगर पंचायत द्वारा शेड निर्माण कराए जाने से गुस्साए वार्ड 2 के लोग शुक्रवार से आमरण अनशन पर बैठ गए। लोगों का कहना है कि जरौली ढाला से लक्ष्मी नारायण मंदिर के बीच सड़क से पश्चिमी भाग के पास अतिक्रमणमुक्त की गई जमीन भारत सरकार की केसरहिंद और भू

एसडीएम के आश्वासन पर आमरण अनशन समाप्त

Article Advertisement

एसडीएम के आश्वासन पर आमरण अनशन समाप्त अतिक्रमणमुक्त जमीन पर नगर पंचायत द्वारा शेड निर्माण कराए जाने से गुस्साए वार्ड 2 के लोग शुक्रवार से आमरण अनशन पर बैठ गए। लोगों का कहना है कि जरौली ढाला से लक्ष्मी नारायण मंदिर के बीच सड़क से पश्चिमी भाग के पास अतिक्रमणमुक्त की गई जमीन भारत सरकार की केसरहिंद और भूदान की है।

Article Advertisement

यह जमीन पहले से इसलिए नहीं बांटी गई कि इस स्थल से पीछे करीब 25 परिवारों का आवासीय घर बना हुआ है। यहां अगर शेड का निर्माण होता है तो लोगों को अपने घर से निकल कर सड़क पर जाने में भारी परेशानी होगी। लोगों ने बताया कि निर्माण काम रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से कहा गया लेकिन किसी ने नहीं सुनी। पिछले दिनों एसडीएम को आवेदन देकर आमरण अनशन की चेतावनी दी गई थी। उनका कहना है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तब तक आमरण अनशन पर बैठे रहेंगे। देर शाम एसडीएम नीरज नारायण पांडेय अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अनशनकारियों को शेड निर्माण कार्य रोकने का आश्वासन दिया। बाद में उन्होंने शेड निर्माण काम को रूकवा दिया। इसके बाद अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। मौके पर सीओ विनोद कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे। Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read