अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

हिमाचल चुनाव में बगावत की मार! निर्दलीय नामांकनों ने बढ़ाईं भाजपा की मुश्किलें

हिमाचल चुनाव में बगावत की मार! निर्दलीय नामांकनों ने बढ़ाईं भाजपा की मुश्किलें हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में भाजपा के चार बागी नेताओं ने निर्दलीय नामांकन भर कर पार्टी की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर से कृपाल परमार ने आजाद नामांकन भर कर भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया के समक्

हिमाचल चुनाव में बगावत की मार! निर्दलीय नामांकनों ने बढ़ाईं भाजपा की मुश्किलें

Article Advertisement

हिमाचल चुनाव में बगावत की मार! निर्दलीय नामांकनों ने बढ़ाईं भाजपा की मुश्किलें हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में भाजपा के चार बागी नेताओं ने निर्दलीय नामांकन भर कर पार्टी की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर से कृपाल परमार ने आजाद नामांकन भर कर भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया के समक्ष खुली चुनौती पेश कर दी है।

Article Advertisement

वहीं, विधानसभा क्षेत्र इंदौरा से मनोहर धीमान ने नामांकन दर्ज कर भाजपा की मौजूदा विधायक रीता धीमान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जस्वां प्रागपुर हल्के से संजय पाराशर ने नामांकन भर कर विक्रम ठाकुर के समीकरणों को बिगाड़ दिया है। इसके अलावा ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र छोड़कर देहरा से चुनाव लड़ने वाले रमेश के सामने देहरा के मौजूदा विधायक होशियार सिंह के रूप में पहाड़ जैसी विशाल चुनौती रहेगी। विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा से कुलसुभाष चौधरी ने 25 तारीख को नामांकन भरने का ऐलान कर दिया है। अगर वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करते हैं तो इससे पवन काजल की राह मुश्किल हो सकती है। नतीजों पर पड़ेगा असर! इस तरह से आगामी विधानसभा चुनाव में सबसे बड़े जिला कांगड़ा में भाजपा की मुश्किलें लगातार बढ़ती दिखाई दे रही हैं। कांग्रेस पार्टी में भी बगावत की आशंकाएं दिखाई दे रही थीं, मगर शीर्ष नेतृत्व के दखल और टिकट आवंटन से इन बागी चेहरों को मैनेज कर लिया। मगर काफी मान मनोव्वल के बाद भी भाजपा अपने बागी नेताओं को मना नहीं पाई। इसका सीधा सीधा असर चुनावी भाजपा के नतीजों पर देखने को मिल सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बगावत का भाजपा और कांग्रेस को कितना नुकसान झेलना पड़ता है    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read