अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

ओडिशा: लॉकडाउन के दौरान मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही थी 8 माह की गर्भवती सब इंस्पेक्टर, DGP ने की सराहना

ओडिशा के पुलिस महानिदेशक अभय ने आठ महीने की गर्भवती होने के बावजूद लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी कर रही एक उप-निरीक्षक की बुधवार को प्रशंसा की। राज्य के पुलिस प्रमुख अभय ने मंगलवार को मयूरभंज जिले के दौरे पर वहां बेतनटी पुलिस थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर ममता मिश्रा की कार्य के प्रति तत्परता को देखा। डीजी

ओडिशा: लॉकडाउन के दौरान मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही थी 8 माह की गर्भवती सब इंस्पेक्टर, DGP ने की सराहना

Article Advertisement

ओडिशा के पुलिस महानिदेशक अभय ने आठ महीने की गर्भवती होने के बावजूद लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी कर रही एक उप-निरीक्षक की बुधवार को प्रशंसा की। राज्य के पुलिस प्रमुख अभय ने मंगलवार को मयूरभंज जिले के दौरे पर वहां बेतनटी पुलिस थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर ममता मिश्रा की कार्य के प्रति तत्परता को देखा।

Article Advertisement

डीजीपी ने ट्वीट किया, ‘‘आठ माह की गर्भवती यह दिलेर पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रही हैं। उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें सड़क या चौकी के बजाय बेतनटी पुलिस थाने में तैनात किया गया है। यह काबिले तारीफ है।’’ हालांकि मिश्रा अपने कार्य पर रहने के फैसले को बहुत बड़ा नहीं मानतीं। उन्होंने कहा कि जब पुलिस, डॉक्टर और नर्सों समेत पहली पंक्ति के अन्य सभी लोग इस संकट के दौरान कड़ी मेहनत कर रहे हैं, तो वह क्यों नहीं कर सकती? यह हम सभी के लिये चुनौती है और किसी को भी बहाना बनाकर इससे बचना नहीं चाहिए। मिश्रा ने कहा कि वह ठीक हैं और जब जरूरत होगी तब छुट्टी पर जाएंगी। वहीं डीजीपी ने कोविड-19 के प्रकोप के चलते अपनी-अपनी शादियां टालने वाले मयूरभंज के दो पुलिसकर्मियों की भी प्रशंसा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मयूरभंज की अपनी यात्रा के दौरान मैंने सिपाही विकास बारिक और सिपाही आशीष कुमार डे से मुलाकात की। इन्होंने कोरोना वायरस के दौरान अपनी ड्यूटी के चलते आठ मई को होने वाली अपनी-अपनी शादियां टाल दीं।’’ Source :- Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read