कौन हैं चंदन राज?
बिहार में पहला सेमीकंडक्टर प्लांट लगाया, X पर उनके एक पोस्ट से हुआ हंगामा चंदन ने दिसंबर 2020 में बिहार के मुजफ्फरपुर में सुरेश चिप्स एंड सेमीकंडक्टर प्राइवेट लिमिटेड नामक अपनी कंपनी की शुरुआत की थी।
सेमीकंडक्टर ऐसी चीज है जो मोबाइल, कार समेत इलेक्ट्रिक की अधिकांश छोटी-बड़ी चीज में लगता है।
इसी को देखते हुए चंदन राज ने बिहार के मुजफ्फरपुर में सेमीकंडक्टर का प्लांट लगाया।
ये बिहार का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट है।
इसके पीछे उनका मकसद था कि चूंकि वह खुद बिहार का के रहने वाले हैं तो प्रदेश में प्लांट लगाने से यहां के यूथ को रोजगार मिलेगा।
लेकिन कुछ समय में ही उन्हें अपने इस कदम पर अफसोस होने लगा है।
दरअसल, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है।
जिसमें उन्होंने लिखा बिहार में प्लांट लगाना उनके लाइफ की सबसे गलत निर्णय लगा।
उन्होंने आगे कहा कि जिस जगह उनकी ये सेमीकंडक्टर कंपनी है वहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।
हालांकि उनके इस पोस्ट के तूल पकड़ने और प्रशासन के हरकत में आने के बाद उन्होंने अपना ये पोस्ट डिलीट भी कर दिया है।
कौन हैं चंदन राज?
चंदन ने दिसंबर 2020 में बिहार के मुजफ्फरपुर में सुरेश चिप्स एंड सेमीकंडक्टर प्राइवेट लिमिटेड नामक अपनी कंपनी की शुरुआत की थी।
मूल रूप से बिहार के रहने वाले चंदन ने विदेशों में कई इंटरनेशनल कंपनियों में नौकरी की है।
मीडिया रिपेार्ट्स के अनुसार चंदन ने शंघाई में नोकिया बेल लैब्स, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स, इजराइल और रोमानिया में सिलिकॉन सर्विस एसआरएल और मलेशिया इंटेल समेत कई कंपनियों में काम किया है।
इस वजह से क्लाइंटों ने काम करने से किया इनकार चंदन ने ओडिशा के बीजू पटनायक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (BPUT) से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है।
9 अक्टूबर को उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर बिहार प्रशासन पर कई सवाल उठाए थे।
उन्होंने बताया था कि उनकी कंपनी के आसपास मुख्य सड़कें टूटी पड़ी हैं।
यहां स्ट्रीट लाइट नहीं है, जिससे वह अपने कई क्लाइंट खो चुके हैं।
लोगों ने उनकी कंपनी के साथ काम करने से इनकार कर दिया है।
बिहार प्रशासन ने दिया ये जवाब जब चंदन के पोस्ट ने तूल पकड़ा और लोग इस कमेंट पर सरकार की आलोचना करने लगे।
ऐसे में स्थानीय जिला प्रशासन हरकत में आया, फिर चंदन की पोस्ट पर जवाब देते हुए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन की कहा कि कंपनी के आसपास सड़क का निर्माण दशहरा के बाद शुरू कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में सड़क के निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति पूर्व में ही दी जा चुकी है।
इस पर चंदन ने जिला प्रशासन का इसके लिए धन्यवाद दिया।
Article Advertisement
World
कौन हैं चंदन राज? बिहार में पहला सेमीकंडक्टर प्लांट लगाया, X पर उनके एक पोस्ट से हुआ हंगामा
कौन हैं चंदन राज? बिहार में पहला सेमीकंडक्टर प्लांट लगाया, X पर उनके एक पोस्ट से हुआ हंगामा चंदन ने दिसंबर 2020 में बिहार के मुजफ्फरपुर में सुरेश चिप्स एंड सेमीकंडक्टर प्राइवेट लिमिटेड नामक अपनी कंपनी की शुरुआत की थी। सेमीकंडक्टर ऐसी चीज है जो मोबाइल, कार समेत इलेक्ट्रिक की अधिकांश छोटी-बड़ी चीज में
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
कच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है

World
Hormuz पर ईरान का बड़ा कदम: बनेगा नया Restricted Zone, बिना अनुमति घुसे जहाजों को चेतावनी; दुनिया की Oil Supply पर खतरा

World
दुनिया में बन रहा नया Power Center? SCO में साथ दिखे Modi-Xi-Putin, Pakistan के सामने PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
