अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

माता-पिता की सेवा करना ही भगवान को पाना है: संत

माता-पिता की सेवा करना ही भगवान को पाना है: संत मिडिल स्कूल छातापुर परिसर में कबीर विचार मंथ के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय सत्संग समारोह के अंतिम दिन सोमवार को कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। वैशाली से आए संत रामशंकर साहेब जी ने जीवन के मूल को संत कबीर की पक्तियों द्वारा समझाते

माता-पिता की सेवा करना ही भगवान को पाना है: संत

Article Advertisement

माता-पिता की सेवा करना ही भगवान को पाना है: संत मिडिल स्कूल छातापुर परिसर में कबीर विचार मंथ के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय सत्संग समारोह के अंतिम दिन सोमवार को कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। वैशाली से आए संत रामशंकर साहेब जी ने जीवन के मूल को संत कबीर की पक्तियों द्वारा समझाते हुए कई उपयोगी बातें कहीं।

Article Advertisement

मधेपुरा के असंग स्वरूप साहेब, रामस्वरूप साहेब, अयोधि साहेब, उपेन्द्र साहेब, साध्वी प्रमिला, डॉ. मधुराम साहेब, शैलेन्द्र साहेब, नारायण साहेब, प्रभाष साहेब, भूपस्वरूप साहेब आदि प्रबुद्ध संतों ने जीवन के अलग-अलग विषयों पर अपने विचार रखते हुए अपनी वाणी से मंत्रमुग्ध कर दिया। संतों ने प्रवचन के माध्यम से अमृत वाणी की वर्षा की। कहा कि समाज में छोटा-बड़ा, ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर एक समरस समाज की स्थापना करना ही कबीर का मुख्य उद्देश्य था। संतों ने कहा कि माता पिता ही साक्षात भगवान होते हैं। अज्ञानता के अभाव में लोग भगवान को ढूंढने के लिए मंदिर-मंदिर, मस्जिद-मस्जिद भटकते रहते हैं। घर में रहने वाले माता-पिता की सेवा करना ही भगवान को पाना है। इस सच्चाई को जबतक लोग स्वीकार नहीं करेंगे तब तक उसे जीवन का असली सुख प्रात नहीं हो सकता। इसलिए ईश्वर को मानने वाले नहीं जानने वाले बड़े होते हैं। आयोजन को सफल बनाने में बैद्यनाथ दास, बेचन साहेब, निर्मल कुमार सुशील, रामलखन पासवान, राममूर्ति मुखिया, राजकिशोर साह, नागेश्वर मंगरदैता, देवनारायण हजारी सहित अन्य लोग थे। मिडिल स्कूल छातापुर परिसर में कबीर विचार मंथ के सौजन्य से आयोजित सत्संग में सोमवार को मौजूद श्रद्धालु। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read