अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

इंजन बेपटरी मामले में इंक्वायरी कमेटी गठित

इंजन बेपटरी मामले में इंक्वायरी कमेटी गठित सहरसा यार्ड में बीते गुरुवार को इंजन बेपटरी मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय इंक्वायरी कमेटी बनाई गई है। कमेटी को बुधवार तक मामले की जांच कर सीनियर डीएसओ को रिपोर्ट करनी होगी। कमेटी की जांच रिपोर्ट पर अपना मंतव्य लिखते सीनियर डीएसओ डीआरएम को जांच रिपोर्ट भे

इंजन बेपटरी मामले में इंक्वायरी कमेटी गठित

Article Advertisement

इंजन बेपटरी मामले में इंक्वायरी कमेटी गठित सहरसा यार्ड में बीते गुरुवार को इंजन बेपटरी मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय इंक्वायरी कमेटी बनाई गई है। कमेटी को बुधवार तक मामले की जांच कर सीनियर डीएसओ को रिपोर्ट करनी होगी। कमेटी की जांच रिपोर्ट पर अपना मंतव्य लिखते सीनियर डीएसओ डीआरएम को जांच रिपोर्ट भेजेंगे।

Article Advertisement

उस आधार पर मालगाड़ी दुर्घटना मामले में लापरवाह रेलकर्मी पर कार्रवाई होगी। समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीएसओ प्रवीण कुमार ने कहा कि मालगाड़ी दुर्घटना मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय इंक्वायरी कमिटी बनाई गई है। इंक्वायरी कमिटी में एडीईएन मनोज कुमार, एएमई दुर्गेश कुमार सिंह और एओएम मनोज कुमार को शामिल किया गया है। इंक्वायरी कमेटी को दस दिनों के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। बुधवार तक इंक्वायरी कमिटी को इंक्वायरी कर लेना है। दुर्घटनाग्रस्त वैगन व चक्के का अधिकारियों ने मेजरमेंट लिया । : दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी के वैगन और चक्के का शनिवार की शाम स्थानीय अधिकारियों ने मेजरमेंट लिया। अधिकारियों ने इंची, टेप और व्हील गेज से मेजरमेंट लेकर ज्वाइंट नोट तैयार किया। मेजरमेंट लेने में टीआई दिनेश कुमार, सीडब्लूएस शम्भू कुमार, एसएसई रेलपथ सुनील कुमार, एसएसई राकेश कुमार, मुकुल उरांव, एसएसई सिग्नल नारायण शर्मा थे। बता दें कि मालदा जाने वाली मालगाड़ी सहरसा यार्ड से आगे बैजनाथपुर के तरफ जाने के दौरान बेपटरी हो गई थी। जिससे करीब 15 घंटे तक सहरसा-पूर्णिया-कटिहार रेलखंड पर परिचालन बाधित हो गया. स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read