अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Business

सात सप्ताह में 26वीं बार बढ़े वाहन ईंधन के दाम, बेंगलुरु में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार

सात सप्ताह में 26वीं बार बढ़े वाहन ईंधन के दाम, बेंगलुरु में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) मुंबई और हैदराबाद के बाद बेंगलुरु तीसरा महानगर हो गया है, जहां पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है। वाहन ईंधन की कीमतों में शुक्रवार को फिर बढ़ोतरी हुई। सा

सात सप्ताह में 26वीं बार बढ़े वाहन ईंधन के दाम, बेंगलुरु में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार

Article Advertisement

सात सप्ताह में 26वीं बार बढ़े वाहन ईंधन के दाम, बेंगलुरु में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) मुंबई और हैदराबाद के बाद बेंगलुरु तीसरा महानगर हो गया है, जहां पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है।

Article Advertisement

वाहन ईंधन की कीमतों में शुक्रवार को फिर बढ़ोतरी हुई। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल के दाम 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 28 पैसे प्रति लीटर और बढ़ाए गए हैं। पिछले करीब सात सप्ताह में वाहन ईंधन कीमतों में यह 26वीं बढ़ोतरी है। इससे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गए हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 96.93 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल 87.69 रुपये प्रति लीटर पर है। मूल्य वर्धित कर (वैट) और ढुलाई भाड़े की वजह से विभिन्न राज्यों में ईंधन के दाम भिन्न-भिन्न होते हैं। इसी वजह से अब आठ राज्यों और संघ शासित प्रदेशों....राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का खुदरा दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है। कर्नाटक के कई जिलों में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर को छू गया था। राज्य की राजधानी बेंगुलरु में पेट्रोल शुक्रवार को 100 रुपये के आंकड़े को पार कर गया। शहर में अब पेट्रोल 100.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.97 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु तीसरा महानगर है जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकला है। मुंबई में 29 मई को पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार हुआ था। इस समय मुंबई में पेट्रोल 103.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.14 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। जहां लेह में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर चुका था, वहीं श्रीनगर में शुक्रवार को यह इस आंकड़े के पार निकल गया। शहर में इंडिया ऑयल कॉरपोरेशन के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 99.99 रुपये प्रति लीटर और एचपीसीएल के पंपों 100.04 रुपये प्रति लीटर है। राजस्थान का श्रीगंगानगर देश का पहला जिला है जहां पेट्रोल सबसे पहले 100 रुपये प्रति लीटर के पार हुआ था। फरवरी के मध्य में वहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया था। पिछले सप्ताह श्रीगंगानगर में डीजल भी 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया। अब शहर में पेट्रोल 108.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read