अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Bihar

डेढ़ साल से अधूरा है नाला निर्माण कार्य

डेढ़ साल से अधूरा है नाला निर्माण कार्य छातापुर बाजार में लगभग डेढ़ साल से नाला निर्माण कार्य अधूरा है। इसके कारण हल्की बारिश होने पर सड़क और दुकानों में पानी फैल जाता है। इससे व्यवसायियों सहित स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एसएच चौड़ीकरण और ऊंचीकरण के बाद पानी निकासी के लिये बाजार के

डेढ़ साल से अधूरा है नाला निर्माण कार्य

Article Advertisement

डेढ़ साल से अधूरा है नाला निर्माण कार्य छातापुर बाजार में लगभग डेढ़ साल से नाला निर्माण कार्य अधूरा है। इसके कारण हल्की बारिश होने पर सड़क और दुकानों में पानी फैल जाता है। इससे व्यवसायियों सहित स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एसएच चौड़ीकरण और ऊंचीकरण के बाद पानी निकासी के लिये बाजार के दोनों तरफ नाला बनाने का काम शुरू किया गया था। लेकिन निर्माण कम्पनी ने आधा-अधूरा नाला बना कर काम बंद कर दिया। नतीजा है कि मुख्य बाजार में हल्की बारिश होने पर भी जलजमाव की समस्या हो जाती है। इतना ही नहीं नाला का निर्माण नहीं कराए जाने के कारण नाले का पानी सड़क किनारे दुकान सहित लोगों के घर में घुस जाता है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। लोगों की माने तो बाजार में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के कारण भी नाला निर्माण कार्य पूरा नहीं हो रहा है। स्थानीय रवि साह, विनोद भगत, मनोज कुमार, राजकुमार, बबलू चौधरी, प्रभू सिंह, अशोक लाभ, जयकुमार मेहता आदि ने बताया कि दुर्गा पूजा से पहले दुकानदारों सहित ग्रामीणों ने जलजमाव से परेशान होकर प्रशासन को अविलम्ब समस्या के निदान के लिये नाला निर्माण पूरा कराए जाने की मांग की थी। इस पर सीओ ने मामले में वरीय अधिकारी से बात कर दशहरा से पहले निर्माण कार्य पूरा कराए जाने का आश्वासन भी दिया था लेकिन इसके बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। लोगों ने बताया कि नाला निर्माण कार्य पूरा कराने की दिशा में प्रशासनिक अधिकारी भी उदासीन बने हुए हैं। अधूरा नाला निर्माण से बाजारवासी सहित स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read