अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

सहरसा में बाइक डिक्की से चोरी हुई ₹4.89 लाख की राशि कोढ़ा में बरामद, मुख्य आरोपी फरार

सहरसा में बाइक डिक्की से चोरी हुई ₹4.89 लाख की राशि कोढ़ा में बरामद, मुख्य आरोपी फरार कोढ़ा/सहरसा: सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में 3 मई को बाइक की डिक्की तोड़कर चोरी गई ₹4.89 लाख की नकद राशि को कोढ़ा थाना पुलिस ने बरामद कर लिया है। चोरी की यह बड़ी रकम कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज

सहरसा में बाइक डिक्की से चोरी हुई ₹4.89 लाख की राशि कोढ़ा में बरामद, मुख्य आरोपी फरार

Article Advertisement

सहरसा में बाइक डिक्की से चोरी हुई ₹4.89 लाख की राशि कोढ़ा में बरामद, मुख्य आरोपी फरार कोढ़ा/सहरसा: सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में 3 मई को बाइक की डिक्की तोड़कर चोरी गई ₹4.89 लाख की नकद राशि को कोढ़ा थाना पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Article Advertisement

चोरी की यह बड़ी रकम कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज (वार्ड संख्या 1) स्थित एक मकान से बरामद हुई है, जबकि मुख्य आरोपी राहुल कुमार उर्फ अभिषेक उर्फ फुद्दू फरार बताया जा रहा है। यह मामला कांड संख्या 148/25 , भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(2) के तहत दर्ज किया गया था। सहरसा पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जांच शुरू की, जिसमें सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। जुराबगंज में छापेमारी, आरोपी घर से नदारद जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी राहुल कुमार , पिता कजुआ उर्फ आजाद यादव , कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जुराबगंज का निवासी है। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की, लेकिन वह मौके पर मौजूद नहीं मिला। हालांकि घर की तलाशी के दौरान चोरी गई पूरी राशि ₹4,89,000 नकद बरामद कर ली गई। राशि सहरसा पुलिस को सौंपी गई कोढ़ा थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद रकम को सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read