हम अपनी दुश्मनी में बिजी रह गए और…. Salman-Shahrukh ने किसके लिए कही ये बात?
Shahrukh Khan, Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
इस वीडियो में दोनों खान बात कर रहे हैं कि हम दुश्मनी में उलझे रहे और कोई और हमसे आगे निकल गया।
Shahrukh Khan, Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और शाहरुख खान अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते ही है।
इंटरनेट पर ना सिर्फ सलमान और शाहरुख खान बल्कि आमिर खान को लेकर भी खूब बातें होती रहती हैं।
ऐसे में अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में सलमान और शाहरुख खान कुछ बातें कर रहे हैं, जो आमिर से जुड़े हैं।
आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
सलमान खान और शाहरुख खान दरअसल, इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो थ्रोबैक वीडियो है।
इस वीडियो में सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं।
वीडियो में शाहरुख खान कहते हैं कि जब हम लोग दुश्मनी में बिजी थे, तो आमिर खान हमसे आगे निकल गया।
शाहरुख के इस बयान पर सभी हंसने लगते हैं।
इसके आगे सलमान खान कहते हैं कि बहुत आगे निकल गया यार।
वो आगे निकल गया वीडियो में आगे आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान कह रहे हैं कि बहुत आगे निकल गया, ऐसे-ऐसे निकल गया।
सलमान खान कहते हैं कि हम बस यूं देखते रह गए और वो निकल गया।
फिर शाहरुख कहते हैं कि हम गुस्सा करते रह गए और आगे निकल गया और अब तो दिखता ही नहीं है, इतना आगे निकल गया।
शाहरुख और सलमान खान का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
2008 में हुई थी लड़ाई गौरतलब है कि साल 2008 में सलमान खान और शाहरुख खान के बीच लड़ाई हो गई थी।
ये दोनों स्टार्स कैटरीना की बर्थडे पार्टी में लड़ लिए थे।
दोनों के बीच ऐसी लड़ाई हुई कि पांच सालों तक दोनों ने एक-दूसरे से बात नहीं की थी और दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली थी।
हालांकि इसके बाद साल 2013 में दोनों के बीच से फिर से सुलह हो गई थी।
बाबा सिद्दीकी ने करवाई सुलह दरअसल, 2013 में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में दोनों फिर से एक-दूसरे के करीब आ गए थे।
इस दौरान दोनों ने जमकर पोज भी दिए थे और बाबा सिद्दीकी के गले लगे दोनों की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है।
ये एक ऐसा पल था, जो आज भी लोगों के जहन में है।
इसके बाद दोनों स्टार्स को एक-दूसरे की फिल्मों में कैमियो में भी देखा गया।
बीते साल आई शाहरुख खान की ‘पठान’ में सलमान का लंबा कैमियो था और ‘टाइगर 3’ में शाहरुख का लंबा कैमियो रहा।
दोनों की जोड़ी को फैंस का खूब प्यार भी मिलता है।
Article Advertisement
Entertainment
हम अपनी दुश्मनी में बिजी रह गए और…. Salman-Shahrukh ने किसके लिए कही ये बात?
हम अपनी दुश्मनी में बिजी रह गए और…. Salman-Shahrukh ने किसके लिए कही ये बात? Shahrukh Khan, Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में दोनों खान बात कर रहे हैं कि हम दुश्मनी में उलझे रहे और कोई और हमसे आगे निकल गया। Shahrukh Khan, Salma

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया अपडेट, पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड के सहयोगी को पकड़ा

Entertainment
‘रामायण’ को लेकर बढ़ा उत्साह, यश ने फैंस से कहा- VFX में कमी ढूंढने के बजाय फिल्म को सपोर्ट करें

Entertainment
दुर्गा पूजा के रंग में रंगा बॉलीवुड, काजोल ने परिवार के साथ मनाया उत्सव

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
