Shardiya Navratri 2019: अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग में शारदीय नवरात्र, भगवान शिव और मां गौरी की भी बरसेगी कृपा शारदीय नवरात्रि की शुरुआत रविवार 29 सितंबर से हो जाएगी।
नवरात्र में पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना की जाएगी।
India
Shardiya Navratri 2019: अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग में शारदीय नवरात्र, भगवान शिव और मां गौरी की भी बरसेगी कृपा
Shardiya Navratri 2019: अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग में शारदीय नवरात्र, भगवान शिव और मां गौरी की भी बरसेगी कृपा शारदीय नवरात्रि की शुरुआत रविवार 29 सितंबर से हो जाएगी। नवरात्र में पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना की जाएगी। इस बार किसी भी तिथि की क्षय नहीं है। दसवें दिन विजयादशमी होगी। इध

Article Advertisement
Article Advertisement
इस बार किसी भी तिथि की क्षय नहीं है।
दसवें दिन विजयादशमी होगी।
इधर नवरात्र को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं।
सड़कों पर विशाल पूजा पंडाल खड़े होने लगे हैं।
पंडालों को अधिक से अधिक आकर्षक बनाने के लिए उन्हें देश-दुनिया के चर्चित मंदिर, ऐतिहासिक स्मारकों की शक्ल दी जा रही है।
मां दुर्गा की प्रतिमा निर्माण का काम तेजी से हो रहा है।
Shardiya Navratri 2019: इस नवरात्रि बन रहा है दुर्लभ संयोग, पूजा का मिलेगा कई गुना फल ज्योतिषाचार्य प्रियेंदु प्रियदर्शी के अनुसार इस बार शारदीय नवरात्र कई वर्षों के बाद शुभ संयोगों को लेकर आ रहा है।
सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग का संयोग बना है।
इससे दुर्गा मां की आराधना बेहद ही शुभ फलदायी होगी।
इस दौरान दो सोमवार पड़ने से चंद्रसूचक योग भी बन रहा है।
भगवान शिव और मां गौरी की भी कृपा बरसेगी।
बृहस्पति और चंद्रमा केग्रहों से प्रभावित लोगों के लिए देवी की पूजा अति फलदायी रहेगी।
सुबह 11 से 12 बजे कलश स्थापना का खास मुहूर्त : वैदिक ज्योतिषी पं.भ्धीरेंद्र कुमार तिवारी के मुताबिक रविवार को सुबह 11:36 से 12:24 के बीच अभिजीत मुहूर्त है।
दोपहर 11:45 तक वृश्चिक लग्न में गुरु ग्रह की उत्तम स्थिति है।
इस तरह सुबह 11 से 12 बजे के बीच कलश स्थापना के लिए उत्तम समय है।
इसमें तिथि की शुभता, गुरु ग्रह की अनुकूलता और अभिजीत मुहूर्त की उत्तम स्थिति है।
यह आध्यात्मिक भाव आनंद और शुभता के जागरण के लिए उत्तम स्थिति है।
Navratri 2019: इस दिन से शुरु हो रहे हैं नवरात्र, जानें किस दिन करें किस देवी का पूजन विदा होंगी बिना किसी वाहन के : ज्योतिषी पं. तिवारी ने देवी भागवत के हवाले से बताया कि शशि सूर्य गजरुढ़ा...यानी रविवार और सोमवार को माता का आगमन गज यानी हाथी पर माना जाता है।
इस तरह मां दुर्गा इस बार धरती पर हाथी पर सवार होकर आएंगी।
ऐसे में हाथी पर आगमन से भारी बारिश की संभावना भी है।
विजयादशमी को मंगलवार के कारण माता बिना किसी वाहन के अपने धाम को जाएंगी।
अत: माता का आगमन जहां फलदायक है, वहीं उनका जाना नष्टकारक है।
भारतवर्ष की कुंडली के हिसाब से चंद्रमा में गुरु की अंतर्दशा चल रही है।
नवरात्र काल में राहु का प्रत्यंतर 27 सितंबर से लग रहा है तो इस पूजा और ग्रह गोचर के संयुक्त प्रभाव से नवंबर तक में बहुत सारे धार्मिक विषयों पर संदेह की स्थिति रहेगी।
लेकिन 9 दिसंबर के बाद कोई महत्वपूर्ण धार्मिक निर्णय भारत के लिए ऐतिहासिक होगा।
ज्योतिषाचार्य पीके युग के अनुसार नवरात्र में हर दिन सिद्धि कुंजिका स्त्रोत पाठ करने से सभी प्रकार की विघ्न-बाधाएं नष्ट हो जाती हैं।
लाल अड़हुल और अपराजिता फूल को ईत्र व अबरख के साथ दुर्गा जी पर अर्पण करने से सभी कष्ट दूर होंगे और मनोवांक्षित फल की प्राप्ति होगी।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
दिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंग

India
पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें

India
भगवान बिरसा मुंडा: वह महानायक, जिसने जल-जंगल-जमीन और आदिवासी स्वाभिमान के लिए अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
