‘जहां अज्ञानता ही सुख है, वहां बुद्धिमान होना मूर्खता है’, शशि थरूर के पोस्ट से बढ़ीं अटकलें, पॉडकास्ट में बोले- खुला है ऑप्शन Shashi Tharoor News: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रविवार को पार्टी के भीतर हुई आलोचना पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।
Education
‘जहां अज्ञानता ही सुख है, वहां बुद्धिमान होना मूर्खता है’, शशि थरूर के पोस्ट से बढ़ीं अटकलें, पॉडकास्ट में बोले- खुला है ऑप्शन
‘जहां अज्ञानता ही सुख है, वहां बुद्धिमान होना मूर्खता है’, शशि थरूर के पोस्ट से बढ़ीं अटकलें, पॉडकास्ट में बोले- खुला है ऑप्शन Shashi Tharoor News: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रविवार को पार्टी के भीतर हुई आलोचना पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। नई दिल्ली हवाई अड्डे पर उन्होंने इस मामले पर टिप

Article Advertisement
Article Advertisement
नई दिल्ली हवाई अड्डे पर उन्होंने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि जाइए मैच का आनंद लीजिए Shashi Tharoor shares cryptic post: कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने पार्टी के साथ मतभेद की अफवाहों के बीच एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की है।
तिरुवनंतपुरम के सांसद ने अंग्रेजी कवि थॉमस ग्रे की कविता ‘ओड ऑन ए डिस्टेंट प्रॉस्पेक्ट ऑफ ईटन कॉलेज’ की एक लाइन साझा की।
एक्स पर उन्होंने लिखा, ‘थॉट ऑफ दे डे- जहां अज्ञानता ही सुख है, वहां बुद्धिमान होना मूर्खता है।’ थरूर की यह प्रतिक्रिया लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद आई है।
इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में अटकलें शुरू हो गई हैं।
ऐसा लग रहा है कि शशि थरूर के मन में कोई सियासी खिचड़ी पक रही है।
आलोचना पर प्रतिक्रिया देने से किया इनकार हालांकि, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रविवार को पार्टी के भीतर हुई आलोचना पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।
हाल ही में उन्होंने केरल की एलडीएफ सरकार की इंडस्ट्रियल पॉलिसी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक रूप से चर्चा की थी, जिससे पार्टी के कुछ नेताओं ने नाराजगी जताई थी।
नई दिल्ली हवाई अड्डे पर पत्रकारों ने जब इस बारे में कांग्रेस सांसद से सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘कोई टिप्पणी नहीं।
आज भारत-पाकिस्तान के मैच का आनंद लीजिए।’ इससे पहले सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अंग्रेजी के मशहूर कवि थॉमस ग्रे का एक उद्धरण साझा किया था।
केरल में कांग्रेस की स्थिति पर जताई चिंता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि केरल में पार्टी संगठन ‘नेतृत्व की कमी’ से जूझ रहा है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर कांग्रेस अपनी मूल वोटबैंक से आगे बढ़कर लोगों को नहीं जोड़ती, तो उसे यहां लगातार तीसरी बार विपक्ष में बैठना पड़ सकता है।
इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि केरल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नेतृत्व को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
पीएम मोदी और विजयन सरकार की तारीफ उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस में हूं, लेकिन अगर पार्टी को मेरी जरूरत नहीं है तो मेरे पास भी विकल्प मौजूद है।
हालांकि, थरूर ने पार्टी बदलने की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि भले ही विचारों में अंतर हो, लेकिन वह ऐसा नहीं मानते।
केरल के तिरुवनंतपुरम से 4 बार के सांसद थरूर ने हाल ही में केरल की वामपंथी विजयन सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की तारीफ की थी।
उन्होंने केरल में पार्टी नेतृत्व को लेकर भी सवाल उठाए थे।
इसी वजह से कांग्रेस हाईकमान शशि थरूर से नाराज था।
इतना ही नहीं, हाल ही में शशि थरूर ने एक लेख में एलडीएफ सरकार के तहत औद्योगिक विकास की सराहना की थी, जिससे केरल में पार्टी के भीतर हंगामा मच गया था।
‘मेरे पास विकल्प मौजूद’ थरूर ने इन विवादों पर ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के मलयालम पॉडकास्ट में कहा था कि उन्होंने कभी भी खुद को एक राजनेता के रूप में नहीं सोचा और न ही अपने विचार संकीर्ण रखे।
उन्होंने कहा था कि वह पार्टी के लिए मौजूद हैं, अगर पार्टी को उनकी जरूरत हो।
लेकिन अगर कांग्रेस को उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है तो उनके पास किताबें लिखने, भाषण देने और दुनियाभर में प्रोग्राम्स में शामिल होने जैसे अन्य विकल्प मौजूद हैं।
राहुल गांधी से मिलकर जताई थी नाराजगी इससे पहले 18 फरवरी को शशि थरूर ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी।
उन्होंने पार्टी में किनारे किए जाने पर राहुल से नाराजगी जताई थी।
थरूर ने राहुल गांधी से कहा था कि पार्टी के भीतर मेरी क्या भूमिका है?
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने उनके सवाल पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी थी।
इसके बाद थरूर ने खुद को दरकिनार किए जाने पर निराशा व्यक्त की।
उन्होंने कहा, ‘मुझे संसद में महत्वपूर्ण चर्चाओं में बोलने का मौका नहीं मिलता।
पार्टी में मुझे इग्नोर किया जा रहा है।
मैं पार्टी में अपनी स्थिति को लेकर असमंजस में हैं।
राहुल गांधी मेरी भूमिका स्पष्ट करें।’ हाल ही में थरूर की टिप्पणियों के बाद से कांग्रेस में अंदरूनी कलह की अटकलें बढ़ गई हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
