अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

बिहार: घर में घुसकर सोती लड़की की मांग में जबरन सिंदूर भर दिया, भीड़ ने युवक की कर दी पिटाई | Sheikhpura News

Sheikhpura Crime News : बिहार के शेखपुरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ जमालपुर मोहल्ले में एक युवक ने सो रही एक युवती की मांग में जबरन सिंदूर भर दिया । घटना सामने आते ही मोहल्ले के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी । यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो

बिहार: घर में घुसकर सोती लड़की की मांग में जबरन सिंदूर भर दिया, भीड़ ने युवक की कर दी पिटाई | Sheikhpura News

Article Advertisement

Sheikhpura Crime News : बिहार के शेखपुरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ जमालपुर मोहल्ले में एक युवक ने सो रही एक युवती की मांग में जबरन सिंदूर भर दिया । घटना सामने आते ही मोहल्ले के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी ।

Article Advertisement

यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्या है पूरा मामला? यह मामला शेखपुरा के सदर थाना क्षेत्र के जमालपुर मोहल्ले का है। रिपोर्ट के अनुसार, मटोखर निवासी और वार्ड पार्षद धीरज कुमार अपने एक साथी दीपू कुमार के साथ अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद में एक घर में जबरन घुस गया। घर के अंदर एक लड़की सो रही थी, उसी दौरान एक युवक ने चुपके से उसकी मांग में सिंदूर भर दिया । लड़की की नींद खुलते ही उसने शोर मचाया और परिजनों को जानकारी दी। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया, लेकिन उसका एक साथी भीड़ के हत्थे चढ़ गया । वायरल वीडियो और भीड़ का गुस्सा घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कई युवक एक व्यक्ति की पिटाई कर रहे हैं, उसके कपड़े फाड़ दिए गए हैं और पास में महिलाएं भी मौजूद हैं। भीड़ ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की कार्रवाई और जांच मामले की सूचना मिलते ही शेखपुरा टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है, लेकिन जांच जारी है। हिरासत में लिया गया युवक दावा कर रहा है कि उसे वार्ड पार्षद की मंशा की जानकारी नहीं थी और उसने कोई गलत काम नहीं किया। वहीं मुख्य आरोपी धीरज कुमार फरार बताया जा रहा है। लड़की के परिजनों का कहना है कि आरोपी पहले भी हुसैनाबाद आता-जाता रहा है और पहले से लड़की पर नजर रख रहा था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read