संभल के बाद पटना में खुदाई, 500 साल पुराना शिव मंदिर मिला, लोग बोले- ‘खास धातु से बना’ Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में 500 साल पुराना शिव मंदिर मिला है।
मंदिर में शिवलिंग और पदचिन्ह मिले हैं।
स्थानीय लोगों ने दावा किया कि मंदिर 15वीं शताब्दी का हो सकता है।
मंदिर मिलने के बाद लोगों ने यहां पर पूजा-अर्चना शुरू कर दी है।
Shiv Temple Found in Patna: संभल के बाद बिहार की राजधानी पटना में भी खुदाई में भव्य मंदिर मिला है।
यह मंदिर जिस जगह पर मिला है, वह वर्षों से कूड़े का ढेर था।
यह मंदिर किसी मठ के नाम पर छोड़ी गई जमीन पर मिला है।
मंदिर के बारे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये 15वीं शताब्दी का हो सकता है।
मंदिर में एक शिवलिंग और दो पदचिन्ह पाए गए हैं।
अधिकारियों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने इसकी खुदाई की और साफ-सफाई के बाद पूजा-पाठ करना शुरू कर दिया।
स्थानीय लोगों ने खुदाई के बाद बताया कि मंदिर किसी विशेष धातु से बना है।
मंदिर की दीवारों से लगातार पानी रिस रहा है।
चिकने काले पत्थर से निर्मित मंदिर में शिवलिंग और पदचिन्ह हैं।
मंदिर की सफाई के बाद लोगों ने जयकारे लगाए और मिट्टी निकालने का काम शुरू किया।
15वीं शताब्दी में बना है मंदिर मंदिर में प्राचीन शिवलिंग और पदचिन्हों की खोज के बाद इसका महत्व और बढ़ गया है।
हालांकि मंदिर के अवशेष पुराने होने और समय के बारे में सही पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
हालांकि कुछ लोग मंदिर को 15वीं शताब्दी का बता रहे हैं।
मंदिर के प्राचीन होने से लोग इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने तो यहां पर पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी है।
बता दें कि पटना के पुराने इलाकों में इस तरह की खोजें पहले भी हो चुकी हैं।
जहां पुराने घरों से मंदिरों के अवशेष मिलते रहे हैं।
यह पहली बार है, जब पटना सिटी इलाके में मंदिरनुमा आकृति और शिवलिंग के अवशेष मिले हैं।
संभल में मिल चुका 500 साल पुराना मंदिर गौरतलब है कि इससे पहले यूपी के संभल में भी प्राचीन शिव मंदिर मिला था।
यह मंदिर पिछले 46 साल से बंद पड़ा था।
बिजली चोरी के बाद छापेमारी के दौरान डीएम और एसपी को यह मंदिर दिखा था।
इसके बाद दोनों ने गेट खुलाया और मंदिर की साफ-सफाई कराई।
यह मंदिर जामा मस्जिद से मात्र डेढ़ किमी. की दूरी पर है।
1978 में संभल में हुए दंगे के बाद ज्यादातर हिंदू यहां से चले गए थे।
मंदिर से सपा सांसद जियाउर्ररहमान बर्क का घर मात्र 200 मीटर की दूरी पर है।
स्थानीय लोगों ने दावा किया कि मंदिर 400-500 साल पुराना है।
मंदिर के पास ही एक कुआं भी मिला है।
Article Advertisement
India
संभल के बाद पटना में खुदाई, 500 साल पुराना शिव मंदिर मिला, लोग बोले- ‘खास धातु से बना’
संभल के बाद पटना में खुदाई, 500 साल पुराना शिव मंदिर मिला, लोग बोले- ‘खास धातु से बना’ Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में 500 साल पुराना शिव मंदिर मिला है। मंदिर में शिवलिंग और पदचिन्ह मिले हैं। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि मंदिर 15वीं शताब्दी का हो सकता है। मंदिर मिलने के बाद लोगों ने यहां पर प

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
