अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Business

दुकानदार को पीटने वाला थाना अध्यक्ष निलंबित

दुकानदार को पीटने वाला थाना अध्यक्ष निलंबित गाजियाबाद, 18 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में सड़क किनारे दुकान लगाने वाले एक दुकानदार को कथित रूप से पीटने के मामले में एक थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी । रात में दुकान खोलने के कारण उसकी पिटाई क

दुकानदार को पीटने वाला थाना अध्यक्ष निलंबित

Article Advertisement

दुकानदार को पीटने वाला थाना अध्यक्ष निलंबित गाजियाबाद, 18 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में सड़क किनारे दुकान लगाने वाले एक दुकानदार को कथित रूप से पीटने के मामले में एक थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है।

Article Advertisement

पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी । रात में दुकान खोलने के कारण उसकी पिटाई की गयी । पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार की रात साढे नौ बजे हुयी । उन्होंने बताया कि दुकानदार चंदन सिंह ने आरोप लगाया कि देर रात तक दुकान खोलने देने के एवज में कौशाम्बी पुलिस थाने के प्रभारी महेंद्र सिंह उससे 50 हजार प्रति महीने बतौर रिश्वत की मांग कर रहे थे । उन्होंने बताया कि दुकान के खुलने के समय का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है, क्योंकि प्रशासन ने बाजारों का समय रात 11 बजे तक निर्धारित कर दिया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिये गये हैं । कुमार ने बताया कि लिंक रोड पुलिस थाने के एक हेड कांस्टेबल महावीर सिंह को भी कर्त्तव्य में लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच के आदेश दिये गये हैं ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read