श्रीनगर में दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या श्रीनगर, सात अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर में नागरिकों पर बढ़े हमलों के बीच श्रीनगर के ईदगाह इलाके में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने एक महिला समेत सरकारी विद्यालय के दो शिक्षकों की गोली मार कर हत्या कर दी।
Education
श्रीनगर में दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या
श्रीनगर में दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या श्रीनगर, सात अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर में नागरिकों पर बढ़े हमलों के बीच श्रीनगर के ईदगाह इलाके में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने एक महिला समेत सरकारी विद्यालय के दो शिक्षकों की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। शिक्षकों की हत्या की व्यापक

Article Advertisement
Article Advertisement
पुलिस ने यह जानकारी दी।
शिक्षकों की हत्या की व्यापक तौर पर निंदा की जा रही है।
पिछले पांच दिनों के भीतर घाटी में सात नागरिकों की हत्या की जा चुकी है और इनमें चार अल्पसंख्यक समुदाय से थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे आंतकवादियों ने श्रीनगर जिले के संगम ईदगाह इलाके में दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी।’’ उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक महिला है।
मृतकों की पहचान शहर के अलूची बाग की निवासी सुपिंदर कौर और जम्मू के निवासी दीपक चंद के रूप में हुई है।
ये दोनों संगम इलाके में गवर्नमेंट ब्वॉयज स्कूल में शिक्षक थे।
दो शिक्षकों की हत्या के बाद घाटी में पांच दिनों में मारे गए आम नागरिकों की संख्या सात पहुंच गई है, जिनमें से छह की हत्या शहर में हुई है।
शनिवार को आतंकवादियों ने श्रीनगर के चट्टाबल के रहने वाले माजिद अहमद गोजरी की हत्या करण नगर में कर दी थी।
शनिवार को ही रात में एक अन्य नागरिक मोहम्मद शफी डार को एस डी कालोनी बटमालू में गोली मारी गई, जिसमें वह घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।
मंगलवार को श्रीनगर के मशहूर दवा दुकान के मालिक माखन लाल बिंदरू समेत तीन नागरिकों की हत्या कर दी गई।
दो घंटे के भीतर श्रीनगर और बांदीपोरा में अलग-अलग घटनाओं में इन वारदातों को अंजाम दिया था।
बिंदरू मेडिकेट के मालिक बिंदरू को उनकी फार्मेसी में हमलावरों ने बेहद करीब से गोली मारी।
इसके एक घंटे के भीतर आतंकवादियों ने हवल इलाके में एक रेहड़ी-पटरीवाले को बेहद करीब से गोली मारी, जिसमें उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान वीरेंद्र के रूप में हुई है और वह भेलपुरी बेचता था।
दूसरी हत्या के कुछ मिनट के भीतर ही आतंकवादियों ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के नाइदखाई में मोहम्मद शफी लोन की गोली मारकर हत्या कर दी।
इसी बीच राजनीतिक पार्टियों ने दो शिक्षकों की हत्या की निंदा की है।
नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ श्रीनगर से फिर स्तब्ध कर देने वाली खबर आ रही है।
निशाना बनाकर इस बार शहर के ईदगाह इलाके में दो शिक्षकों की हत्या कर दी गई।
आतंक के इस अमानवीय कृत्य की सिर्फ निंदा करना काफी नहीं है।
मैं मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।’’ पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा कि ‘नया कश्मीर बनाने’ के केंद्र के दावे ने वास्तव में इसे नर्क में बदल दिया।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि कश्मीर में हालात को खराब होते देखना बेहद बुरा है, जहां अब अल्पसंख्यको निशाना बनाया जा रहा।
भारत सरकार ने नया कश्मीर बनाने का दावा किया था लेकिन वास्तव में इसे नर्क में बदल दिया।
केंद्र सरकार की मंशा कश्मीर को सिर्फ चुनावी हित के लिए इस्तेमाल करना है।
पीपल्स कांफ्रेस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने कहा कि यह समझना जरूरी है कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता।
लोन ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ कायरता की खबरें आ रही हैं।
दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
यह समझना जरूरी है कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता।
मुसलमानों की भी हत्या की गई है।
मेरे परिवार में भी एक हत्या हुई थी।
यह पागलपन है जो कि कश्मीर के लिए अभिशाप है।
अल्लाह, हमें ऐसे अभिशाप से मुक्ति दे।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जम्मू-कश्मीर के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने इस हत्या की निंदा करते हुए कहा कि निहत्थे शिक्षकों की हत्या ‘शुद्ध रूप से अमानवीय कृत्य और कुंठा का नतीजा है’, क्योंकि इन शिक्षकों का राजनीति से कोई वास्ता तक नहीं था।
ठाकुर ने कहा, ‘ ‘ दो शिक्षक मारे गए उनका कोई धर्म नहीं था।
ये शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहे थे, उनकी क्या गलती थी।’’ भाजपा के प्रवक्ता ने मारे गए शिक्षकों के परिवार के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि निहत्थे नागरिकों की हत्या को किसी भी धर्म में जायज नहीं ठहराया जा सकता है।
उन्होंने शिक्षकों समेत निर्दोष नागरिकों की हत्या में लिप्त समूह की गिरफ्तारी की मांग की।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
