अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

BPSC 63वीं परीक्षा में MP के श्रीयांश बने टॉपर, देखें कट ऑफ और मेरिट सूची

BPSC 63वीं परीक्षा में MP के श्रीयांश बने टॉपर, देखें कट ऑफ और मेरिट सूची बिहार लोक सेवा आयोग ने 63वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें दानिश नगर होशंगाबाद (मध्यप्रदेश) के श्रीयांश तिवारी टॉपर बने हैं। दूसरे स्थान पर नगरनौसा, नालंदा के अनुराग कुमार और तीसरे स्थान पर खजांची हाट सहायक थ

BPSC 63वीं परीक्षा में MP के श्रीयांश बने टॉपर, देखें कट ऑफ और मेरिट सूची

Article Advertisement

BPSC 63वीं परीक्षा में MP के श्रीयांश बने टॉपर, देखें कट ऑफ और मेरिट सूची बिहार लोक सेवा आयोग ने 63वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें दानिश नगर होशंगाबाद (मध्यप्रदेश) के श्रीयांश तिवारी टॉपर बने हैं। दूसरे स्थान पर नगरनौसा, नालंदा के अनुराग कुमार और तीसरे स्थान पर खजांची हाट सहायक थाना, पूर्णिया के मेराज जमील आए हैं।

Article Advertisement

टॉप टेन की सूची में चार महिला उम्मीदवारों को जगह मिली है। इनमें दो पटना की हैं। चौथे स्थान पर बोरिंग कैनाल रोड की छात्रा सुनिधि और पांचवें स्थान पर पासवान विश्वनाथगंज, खगड़िया की श्रेया सलोनी रही हैं। पीसी कॉलोनी कंकड़बाग की सृष्टि प्रिया आठवें स्थान पर रहीं। 355 उम्मीदार सफल हुए हैं। मुख्य परीक्षा में 924 सफल हुए थे। इनमें साक्षात्कार में 824 उम्मीदवार शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा के प्राप्तांक और साक्षात्कार के आधार फाइलन रिजल्ट घोषित किया गया। वहीं, मूल प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं करने के कारण 17 उम्मीदवारों का रिजल्ट रद्द कर दिया गया। इसकी सूचना आयोग की बेवसाइट पर डाल दी गई है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि रिजल्ट सुबह तीन बजे घोषित किया गया। सभी चयिनत उम्मीदवारों के नाम और रैंक के साथ मेधा सूची जारी कर दी गई है। किसी को कोई आपत्ति है तो वह अपना पक्ष रख सकते हैं। उस पर नियमानुसार विचार किया जाएगा। बिहार प्रशासनिक सेवा में 31, बिहार पुलिस सेवा में 06, बिहार वित्त सेवा में 123, रोजगार अधिकारी 03, जेल अधीक्षक 08, रजिस्ट्रार 16, श्रम अधीक्षक 11, रेवेन्यू ऑफिसर 19, एक्साइज इंस्पेक्टर 13, सहायक रजिस्ट्रार एक, श्रम प्रर्वतन अधिकारी के 123 पदों पर चयनित हुआ है। बीपीएससी 63वीं परीक्षा कटऑफ कैटोगेरी लिखित फाइनल सामान्य श्रेणी 504 588 सामान्य महिला 494 575 एससी 444 553 एससी महिला 428 525 एसटी 491 575 एसटी महिला 464 547 ईबीसी 466 546 ईबीसी महिला 450 554 बीसी 491 595 बीसी महिला 485 588 बीसीएल 465 564 दिव्यांग 6 409 481 दिव्यांग डीडी 402 484 दिव्यांग ओएच 442 549 एक्स सर्विसमैन 456 571 बीपीएससी 63वीं परीक्षा- टॉप-10 मेरिट सूची टॉपर रोल नंबर और पता श्रीयांश तिवारी - 208306, भोपाल, मध्य प्रदेश अनुराग कुमार - 224469, नगरनौसा, नालंदा मेराज जमील - 110830, खजांची हाट, सहायक थाना, पूर्णिया सुनिधि - 249975, बोरिंग कैनाल रोड, पटना श्रेया सलोनी - 122985, अशोक होटल, विश्वनाथगंज, खगड़िया अर्चना कुमारी - 212317, नवादा अमूल्य रत्न - 207173, जमालपुर गोगरी, खगड़िया सृष्टि प्रिया - 249631, कंकड़बाग, पटना हृषभ - 165463, आरके आश्रम, मुजफ्फरपुर शैलेंद्र कुमार सिंह - 232024, भागलपुर स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read