अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

सिद्धार्थ पिठानी कर रहे हैं रिया चक्रवर्ती की मदद, सुशांत सिंह राजपूत के पारिवारिक वकील ने कहा- बहुत तेज-तर्रार अपराधी है

सुशांत सिंह राजपूत के पारिवारिक वकील ने एक्टर के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि सिद्धार्थ, रिया चक्रवर्ती की मदद कर रहे हैं। एएनआई से बातचीत में वकील विकास सिंह ने कहा कि सिद्धार्थ पिठानी बेहद चालाक इंसान है। वह एक तेज-तर्रार अपराधी है। जब तक परिवार ने एफआईआर दर्ज नहीं

सिद्धार्थ पिठानी कर रहे हैं रिया चक्रवर्ती की मदद, सुशांत सिंह राजपूत के पारिवारिक वकील ने कहा- बहुत तेज-तर्रार अपराधी है

Article Advertisement

सुशांत सिंह राजपूत के पारिवारिक वकील ने एक्टर के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि सिद्धार्थ, रिया चक्रवर्ती की मदद कर रहे हैं। एएनआई से बातचीत में वकील विकास सिंह ने कहा कि सिद्धार्थ पिठानी बेहद चालाक इंसान है।

Article Advertisement

वह एक तेज-तर्रार अपराधी है। जब तक परिवार ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी, सिद्धार्थ एक्टर के परिवार से लगातार बात कर रहे थे। उनकी मदद कर रहे थे। जैसे ही FIR हुई उन्होंने रिया चक्रवर्ती की मदद करनी शुरू कर दी। विकास आगे कहते हैं कि FIR के बाद जिस तरह सिद्धार्थ ने बर्ताव करना शुरू किया, रिया को ईमेल भेजने शुरू किए जिसमें रिया ने अपराधी का नाम लिया है। सिद्धार्थ उस अपराधी की मदद कर रहे हैं और रिया से लगातार टच में हैं। अभी तो मामले की छानबीन की शुरुआत हुई है, सच जरूर सामने आएगा। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली थी कि बिहार पुलिस से केस मुंबई पुलिस को दे दिया जाए। 11 पन्नों के हलफनामे को रिया चक्रवर्ती ने पेश किया और कहा कि मैं सुशांत से बहुत प्यार करती थी, लेकिन उसकी मौत में मुझे अब विक्टिम बनाया जा रहा है। वकील के जरिए रिया ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मुझे सुशांत की मौत का सदमा लगा था और अब मुझे ही विक्टिम बना दिया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read