अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की सघन चेकिंग: संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त, संदिग्ध लोगों और वाहनों की ज...नेपाल जा रहे दो युवक को किशोरी संग पकड़ा: इटवा में एसएसबी ने पुलिस को सौंपा, पूछताछ जारीक्यों सब बिहारियों से नफरत करते हैं? पप्पू यादव ने पूछा सवाल, कहा- असम में बाढ़ आई तो सबसे मदद की थीनशे के नेटवर्क पर शिकंजा, DGP के सख्त निर्देशरक्सौल सीमा पर 11 किलो चरस जब्त, 1 नेपाली गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर हवाला भंडाफोड़: ₹1.08 लाख जब्तBihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग पर ब्रेक, 4 अक्टूबर से नहीं खुलेगा पोर्टल, ...बिहार MLC चुनाव: JDU के नीरज ने लिया नीतीश का आशीर्वाद, अब 5 को भरेंगे पर्चा, पर जीत पर 'अनंत' खतरा बरकरार?ललन सिंह ने हाथ खड़े किए, अनंत सिंह और नीरज में सुलह नहीं कराएंगे; कहा- मैं झगड़े में नहीं पड़ताNASA ने पूरी दुनिया को दिखाई बिहार में बाढ़ की भयावह तस्वीर, विजय चौधरी ने माना- रिकॉर्ड स्तर पर गंडक का जलस्तरAaj Ka Mausam: बिहार में मानसून की विदाई शुरू, बारिश थमी पर बाढ़ से हाहाकार, सारण समेत 6 जिलों में भारी तबा...भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की सघन चेकिंग: संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त, संदिग्ध लोगों और वाहनों की ज...नेपाल जा रहे दो युवक को किशोरी संग पकड़ा: इटवा में एसएसबी ने पुलिस को सौंपा, पूछताछ जारीक्यों सब बिहारियों से नफरत करते हैं? पप्पू यादव ने पूछा सवाल, कहा- असम में बाढ़ आई तो सबसे मदद की थीनशे के नेटवर्क पर शिकंजा, DGP के सख्त निर्देशरक्सौल सीमा पर 11 किलो चरस जब्त, 1 नेपाली गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर हवाला भंडाफोड़: ₹1.08 लाख जब्तBihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग पर ब्रेक, 4 अक्टूबर से नहीं खुलेगा पोर्टल, ...बिहार MLC चुनाव: JDU के नीरज ने लिया नीतीश का आशीर्वाद, अब 5 को भरेंगे पर्चा, पर जीत पर 'अनंत' खतरा बरकरार?ललन सिंह ने हाथ खड़े किए, अनंत सिंह और नीरज में सुलह नहीं कराएंगे; कहा- मैं झगड़े में नहीं पड़ताNASA ने पूरी दुनिया को दिखाई बिहार में बाढ़ की भयावह तस्वीर, विजय चौधरी ने माना- रिकॉर्ड स्तर पर गंडक का जलस्तरAaj Ka Mausam: बिहार में मानसून की विदाई शुरू, बारिश थमी पर बाढ़ से हाहाकार, सारण समेत 6 जिलों में भारी तबा...

Article Advertisement

Crime

लालकिला हिंसा मामला: दीप सिद्धू फिर गिरफ्तार

लालकिला हिंसा मामला: दीप सिद्धू फिर गिरफ्तार नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लालकिला परिसर में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने संबंधी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की प्राथमिकी के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अभिनेता-कार्यकर्ता दीप

लालकिला हिंसा मामला: दीप सिद्धू फिर गिरफ्तार

Article Advertisement

लालकिला हिंसा मामला: दीप सिद्धू फिर गिरफ्तार नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लालकिला परिसर में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने संबंधी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की प्राथमिकी के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली की एक अदालत द्वारा लालकिला हिंसा मामले में सिद्धू को जमानत दिए जाने के बाद यह गिरफ्तारी हुई। इससे पहले, सिद्धू को 26 जनवरी के दिन लालकिला परिसर में हुई घटना के संबंध में नौ फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। विशेष न्यायाधीश नीलोफर आबिदा परवीन ने 30,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानतदार पेश करने पर आरोपी की जमानत शुक्रवार को मंजूर की। अदालत ने इस बात पर गौर किया कि आरोपी नौ फरवरी, 2021 से हिरासत में है और वह इस दौरान 14 दिन पुलिस की हिरासत में रहा। इसने कहा कि केवल आवाज का नमूना लेने के मकसद से और अवधि के लिए हिरासत में रखने की पुलिस की याचिका उचित नहीं है। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘अभियोजन का मामला मुख्य रूप से उन वीडियो रिकॉर्डिंग की सामग्रियों और फुटेज पर आधारित है, जो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से सभी के लिए उपलब्ध हैं और ऐसे में इस बात की संभावना बहुत कम है कि आरोपी-प्रार्थी इस प्रकार के मंच पर उपलब्ध सामग्री से छेड़छाड़ करने में सक्षम है।’’ अदालत ने अभियोजन के इस तर्क को खारिज किया कि आरोपी जमानत पर रिहा किए जाने के बाद फरार हो सकता है। इसने कहा कि अभियोजन के मामले के अनुसार आरोपी एक जाना-माना व्यक्ति है, ऐसे में कड़ी शर्तें लगाकर इस आशंका को दूर किया जा सकता है। न्यायाधीश ने जमानत मंजूर करते हुए आरोपी को निर्देश दिया कि वह जांच अधिकारी के पास अपना पासपोर्ट जमा कराए और जब कभी आवश्यकता पड़े, पुलिस थाने एवं अदालत में पेश हो।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read