अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Crime

"बिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 27 लाख से ज्यादा SIM कार्ड होंगे बंद!"

"बिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 27 लाख से ज्यादा SIM कार्ड होंगे बंद!" बिहार में 27 लाख से भी ज्यादा सिम कार्ड बंद होने वाला है. दूरसंचार विभाग ने सिम कार्ड को बंद करने का निर्णय लिया है. पटना: बिहार में दूरसंचार विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ये

"बिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 27 लाख से ज्यादा SIM कार्ड होंगे बंद!"

Article Advertisement

"बिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 27 लाख से ज्यादा SIM कार्ड होंगे बंद!" बिहार में 27 लाख से भी ज्यादा सिम कार्ड बंद होने वाला है. दूरसंचार विभाग ने सिम कार्ड को बंद करने का निर्णय लिया है. पटना: बिहार में दूरसंचार विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ये बड़ा कदम उठाया गया है. जिसके तहत दूरसंचार विभाग की ओर से साढ़े 27 लाख से अधिक सिम कार्ड बंद करने का निर्णय लिया गया है. बंद होने जा रहे हैं 27 लाख से ज्यादा सिम कार्ड : बिहार के दूरसंचार अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में करीब 27 लाख 55 हजार लोग ऐसे हैं, जिनमें नाम पर 9 या इससे अधिक सिम कार्ड हैं. ऐसे में दूरसंचार कंपनी की तरफ से सभी यूजर्स को 90 दिन का समय दिया गया है. इस दौरान सभी यूजर्स को यह जानकारी देनी होगी कि वे कौन सा सिम एक्टिव यानी जारी रखना चाहते हैं. यूजर्स को करना होगा ये काम : वहीं इसे लेकर कंपनियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है.जिस किसी के पास 9 से अधिक सिम कार्ड हैं, उन्हें कंपनियों को यह बताना होगा कि वह कौन से नौ सिम कार्ड को चालू रखना चाहते हैं. अगर बिहार के सभी 27 लाख 55 हजार यूजर्स 90 दिन के अंदर यह जानकारी कंपनी को नहीं देती है तो कंपनी 9 सिम के बाद रैंडम तरीके से उनके बाकी नंबर को बंद कर देगी. एक आईडी पर सिर्फ 9 सिम कार्ड : बिहार दूरसंचार विभाग के पटना एरिया के एक अधिकारी ने बताया कि, ''साइबर अपराध के मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया है, बिहार में करीब 27 लाख (3 लाख सरकारी, 24 लाख प्राइवेट) लोगों के पास 9 से ज्यादा सिम कार्ड हैं. विभाग की तरफ से उन्हें सूचना दे दी गई है, और 90 दिन का समय दिया गया है कि यूजर्स कौन सा सिम एक्टिव रखना चाहते हैं. नियम के मुताबिक, कोई भी यूजर्स एक आईडी पर सिर्फ 9 सिम कार्ड ही एक्टिव रख सकता हैं.'' साइबर अपराधी कई सिम कार्ड लेकर करते थे ठगी : देश में साइबर क्राइम के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. साइबर क्राइम के मामलों में बिहार हॉटस्पॉट बन चुका है. साइबर अपराधियों का सिंडिकेट कई जिलों में काम कर रहा है. अलग-अलग सिम कार्ड के जरिए साइबर अपराधी लोगों के साथ ठगी को अंजाम दे रहे हैं.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read