अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

सिमरी: कैफे में छापेमारी टिकट दलाल गिरफ्तार

सिमरी: कैफे में छापेमारी टिकट दलाल गिरफ्तार सिमरी बख्तियारपुर में दो कैफे में ई टिकट का चल रहे गोरखधंधा की सूचना पर रविवार की शाम आरपीएफ ने छापेमारी की। जिसमें टिकट कालाबाजारी के आरोप में गुलजार नाम के स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया गया। एक लैपटॉप सहित अन्य सामान जब्त कर छानबीन शुरू कर दी गई है। हाला

सिमरी: कैफे में छापेमारी टिकट दलाल गिरफ्तार

Article Advertisement

सिमरी: कैफे में छापेमारी टिकट दलाल गिरफ्तार सिमरी बख्तियारपुर में दो कैफे में ई टिकट का चल रहे गोरखधंधा की सूचना पर रविवार की शाम आरपीएफ ने छापेमारी की। जिसमें टिकट कालाबाजारी के आरोप में गुलजार नाम के स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया गया।

Article Advertisement

एक लैपटॉप सहित अन्य सामान जब्त कर छानबीन शुरू कर दी गई है। हालांकि छापेमारी के दौरान एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन उसे किसी जनप्रतिनिधि के दवाब में आकर थाना में छोड़ दिया गया और मामले को दबाने की चर्चा चल रही है। इधर समस्तीपुर मंडल के आरपीएफ कमांडेंट अंशुमान त्रिपाठी ने कहा कि गुप्त सूचना पर साइबर कैफे में छापेमारी कराई गई थी। जिसमें एक को गिरफ्तार किया गया है। एक लैपटॉप जब्त किया गया है। जिसकी जांच एक्सपर्ट टीम से कराई जा रही है। बता दें कि आरपीएफ सहरसा ने बख्तियारपुर थाना के सहयोग से रानीबाग में स्थित ऑन लाइन सेवा सायबर और सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन चौक के होटल गली में एक सायबर कैफे पर ई - टिकट की कालाबाजारी की सूचना पर छापेमारी की। छापेमारी में शामिल आरपीएफ इंस्पेक्टर सारनाथ ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सायबर कैफे में छापेमारी की गई। सूचना मिली थी कि कैफे से ई - टिकट की कालाबाजारी की जा रही है। जिसपर वरीय पदाधिकारीयो के आदेश से साइबर कैफे में छापेमारी की गई। इधर साइबर कैफे में छापेमारी से अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read