अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

सीवर टैंक की सफाई कर रहे दो मजदूरों की मौत

सीवर टैंक की सफाई कर रहे दो मजदूरों की मौत हमीरपुर (उप्र), आठ अक्टूबर (भाषा) हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे में शुक्रवार को सीवर टैंक की सफाई कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि गंभीर हालत में एक अन्य मजदूर का इलाज चल रहा है। कुरारा थाने की पुलिस ने बताया कि शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे वार्ड संख्

सीवर टैंक की सफाई कर रहे दो मजदूरों की मौत

Article Advertisement

सीवर टैंक की सफाई कर रहे दो मजदूरों की मौत हमीरपुर (उप्र), आठ अक्टूबर (भाषा) हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे में शुक्रवार को सीवर टैंक की सफाई कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि गंभीर हालत में एक अन्य मजदूर का इलाज चल रहा है।

Article Advertisement

कुरारा थाने की पुलिस ने बताया कि शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे वार्ड संख्या-10 के एक मकान में बने नए सीवर टैंक की सफाई के लिए उतरे तीन मजदूर अचानक बेहोश हो गए। उन्होंने बताया कि मकान मालिक गोरेलाल विश्वकर्मा की सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस तीनों मजदूरों को टैंक से बाहर निकाल कर अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सकों ने मजदूर सिद्धगोपाल (50) और छोटे (32) को मृत घोषित कर दिया और सिद्ध गोपाल के बेटे भूरा (23) का अभी गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा, "प्रथम दृष्टया लग रहा कि नए बने सीवर टैंक के भीतर कोई जहरीली गैस बन गयी थी, जिसके प्रभाव से दोनों मजदूरों की जान गई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।"

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read