अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

छह वर्षीय बच्ची के बलात्कार और हत्या का आरोपी तेलंगाना में रेल पटरी पर मृत पाया गया

छह वर्षीय बच्ची के बलात्कार और हत्या का आरोपी तेलंगाना में रेल पटरी पर मृत पाया गया हैदराबाद, 16 सितंबर (भाषा) तेलंगाना में छह वर्षीय बच्ची के बलात्कार और हत्या के मामले में वांछित एक व्यक्ति जनगांव जिले में एक रेल पटरी पर बृहस्पतिवार को मृत पाया गया। तेलंगाना पुलिस महानिदेशक एम महेंद्र रेड्डी ने ट्

छह वर्षीय बच्ची के बलात्कार और हत्या का आरोपी तेलंगाना में रेल पटरी पर मृत पाया गया

Article Advertisement

छह वर्षीय बच्ची के बलात्कार और हत्या का आरोपी तेलंगाना में रेल पटरी पर मृत पाया गया हैदराबाद, 16 सितंबर (भाषा) तेलंगाना में छह वर्षीय बच्ची के बलात्कार और हत्या के मामले में वांछित एक व्यक्ति जनगांव जिले में एक रेल पटरी पर बृहस्पतिवार को मृत पाया गया।

Article Advertisement

तेलंगाना पुलिस महानिदेशक एम महेंद्र रेड्डी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शव पर पहचान चिह्नों के सत्यापन के बाद आरोपी की पहचान की गई। रेड्डी ने कहा, ‘‘सिंगारेनी कॉलोनी में बाल यौन उत्पीड़न एवं हत्या का आरोपी घनपुर पुलिस थाना क्षेत्र में रेल पटरी पर मृत पाया गया। मृतक के शरीर पर पहचान चिह्नों के सत्यापन के बाद यह घोषित किया गया।’’ जनगांव के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घनपुर थाने में पटरी पर एक शव पाया गया, जिसके सिर पर चोट के निशान थे। कुछ स्थानीय लोगों ने सुबह करीब पौने नौ बजे पटरी पर यह शव देखा, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि आरोपी 30 वर्षीय पी राजू ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की। राजू ने नौ सितंबर की शाम यहां सैदाबाद में बच्ची का कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए थे। उन्होंने दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read