अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

छह वर्षीय बच्ची की अगवा कर कथित रूप से हत्या

छह वर्षीय बच्ची की अगवा कर कथित रूप से हत्या नोएडा (उप्र), 13 नवंबर (भाषा) नोएडा में फ़ेस-2 थानाक्षेत्र से शुक्रवार को अगवा की गयी छह वर्षीय बच्ची का शव देर रात को जे पी फ्लाईओवर के पास मिला है पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि 12 नवंबर को थाना फेस-2 क्षेत्र के श्रमिक कुंज की छह वर्

छह वर्षीय बच्ची की अगवा कर कथित रूप से हत्या

Article Advertisement

छह वर्षीय बच्ची की अगवा कर कथित रूप से हत्या नोएडा (उप्र), 13 नवंबर (भाषा) नोएडा में फ़ेस-2 थानाक्षेत्र से शुक्रवार को अगवा की गयी छह वर्षीय बच्ची का शव देर रात को जे पी फ्लाईओवर के पास मिला है पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि 12 नवंबर को थाना फेस-2 क्षेत्र के श्रमिक कुंज की छह वर्षीय एक बच्चे खेलते समय घर से गुम हो गई थी।

Article Advertisement

उसके परिजनों ने थाने में उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। चंदर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बच्ची को बरामद करने का प्रयास कर रही थी और शुक्रवार की देर रात को तलाश के दौरान पुलिस को जेपी फ्लाईओवर के पास अपहृत बच्ची का शव मिला है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्ची के साथ किसी लैंगिक अपराध की बात सामने नहीं आई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बच्ची किसी करीबी के साथ यहां पर आई थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से जांच कर रही है। वैसे उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस बात का खुलासा होगा कि बच्ची की हत्या कैसे की गई, तथा बच्ची के साथ लैंगिक अपराध किया गया कि नहीं। इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ठीक तरह से कार्रवाई करती तो बच्ची की जान बच सकती थी। बच्ची के पिता ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read