अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

ड्राइवर ने ही बच्चों का किया अपहरण, ग्रामीणों ने ऐसे बचाई जान

बिहार में अपराध अपनी चरम सीमा पर है. हर दिन कोई ना कोई ऐसी खबर निकल कर सामने आ ही जाती है जो प्रशासन पर ही सवाल खड़ा कर देती है. कुछ दिन पहले ही बिहटा में दो छात्रों का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी. अभी वो मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि पालीगंज के विक्रम से एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां एक ड्राइवर ने ही

ड्राइवर ने ही बच्चों का किया अपहरण, ग्रामीणों ने ऐसे बचाई जान

Article Advertisement

बिहार में अपराध अपनी चरम सीमा पर है. हर दिन कोई ना कोई ऐसी खबर निकल कर सामने आ ही जाती है जो प्रशासन पर ही सवाल खड़ा कर देती है. कुछ दिन पहले ही बिहटा में दो छात्रों का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी. अभी वो मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि पालीगंज के विक्रम से एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां एक ड्राइवर ने ही दो स्कूली बच्चों का अपहरण कर लिया. पुलिस को अब इस मामले में सफलता हाथ लगी है पुलिस ने दोनों को सकुशल बरामद कर लिया है. भाई - बहन का कर लिया गया था अपहरण दरअसल, बिक्रम थाना क्षेत्र के बलियारी गांव में एक निजी स्कूल से भाई - बहन का अपहरण कर लिया गया. जिन्हें ग्रामीणों की मदद से सकुशल बरामद कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों छात्र दानापुर के संत माइकल स्कूल में पढ़ते हैं. बताया जा रहा है कि स्कूल से निकलने के बाद टेंपो चालक ने दोनों को इधर उधर घूमना शुरू कर दिया. जब वो घर जाने की बात कहते तो उन्हें चुप करा दिया जा रहा था, लेकिन जब ऑटो चालक पानी लेने गया तो बच्चों ने इसका फायदा उठाते हुए ग्रामीणों को इसके बारे में बताया जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को बचा लिया. टेंपो चालक को कर लिया गया गिरफ्तार घटना के बाद पुलिस ने बच्चों के परिजनों को इसकी सूचना दी जिसके बाद वो थाने में पहुंचे. पालीगंज एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बिक्रम थाना क्षेत्र के बलियारी गांव से पुलिस ने दो स्कूली बच्चे को बरामद किया है. जिनका दानापुर के संत माइकल स्कूल से अपहरण कर लिया गया था. फिलहाल इस मामले में टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिससे पूछताछ की जा रही है

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read