अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत रायबरेली (उप्र) 21 जुलाई (भाषा) रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। ऊंचाहार के उपजिलाधिकारी राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि सलोन कोतवाली क्षेत्र की कमालपुर निवास

आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत

Article Advertisement

आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत रायबरेली (उप्र) 21 जुलाई (भाषा) रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। ऊंचाहार के उपजिलाधिकारी राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि सलोन कोतवाली क्षेत्र की कमालपुर निवासी महिला वंदना साहू (40) अपने बेटे ऋषभ (9), बेटी अंशिका (7) और रिशू के साथ धान लगवाने अपने मायके रसूलपुर आयी थी।

Article Advertisement

दोपहर बाद खेत में धान लगाते समय तेज बारिश के साथ अचानक बिजली कड़की। महिला ने बच्चों समेत अन्य लोगों को बचाने की कोशिश की लेकिन इसी बीच बिजली गिरने से वंदना, ऋषभ व अंशिका की मौत हो गयी। शुक्ला के अनुसार इसके अलावा रिशू, अमित और वृद्धा रामकली गंभीर रूप से झुलस गई। इसकी सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से झुलसे लोगों को सलोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। एसडीएम ऊंचाहार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा के तहत मदद दिलाई जाएगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read