अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

172 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

172 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार निर्मली निर्मली पुलिस ने थाना क्षेत्र के हरियाही पंचायत के वार्ड नंबर 05 से 172 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने शराब तस्करी में उपयोगी एक बाइक जब्त किया. शराब तस्कर मधुबनी जिले के अंधरामण्ठ थाना क्षेत्र के रजोरा वार्ड

172 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Article Advertisement

172 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार निर्मली निर्मली पुलिस ने थाना क्षेत्र के हरियाही पंचायत के वार्ड नंबर 05 से 172 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने शराब तस्करी में उपयोगी एक बाइक जब्त किया. शराब तस्कर मधुबनी जिले के अंधरामण्ठ थाना क्षेत्र के रजोरा वार्ड नंबर 19 निवासी संतोष कुमार यादव है. जानकारी देते हुए निर्मली थानाध्यक्ष आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाही में शराब तस्कर शराब की डिलीवरी देने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस को हरियाही गांव में आने वाले रास्ते की नाकाबंदी कर शराब तस्कर पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. निर्देश के आलोक में पुलिस टीम हरियाही गांव पहुंचकर छापेमारी में जुट गये. इसी बीच शराब तस्कर बाइक से गांव में प्रवेश किया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शराब तस्कर को बाइक सहित दबोच लिया. बाइक के पीछे बोरा में रखा 160 बोतल नेपाली शराब एवं 12 बोतल बियर बरामद हुआ. कागजी प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read