अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

समन्वय से तस्करी पर लगेगी रोक

समन्वय से तस्करी पर लगेगी रोक भीमनगर एसएसबी बीओपी कैम्प में मंगलवार को भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसएसबी कमांडेंट एचके गुप्ता ने की। बैठक में सीमा पर सुरक्षा और तस्करी पर रोक लगाने पर चर्चा हुई।कमांडेंट एचके गुप्ता ने कहा कि एसएसबी और नेपाल आर्म्स फोर्स मिलकर सीमा पर राष्ट्र

समन्वय से तस्करी पर लगेगी रोक

Article Advertisement

समन्वय से तस्करी पर लगेगी रोक भीमनगर एसएसबी बीओपी कैम्प में मंगलवार को भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसएसबी कमांडेंट एचके गुप्ता ने की। बैठक में सीमा पर सुरक्षा और तस्करी पर रोक लगाने पर चर्चा हुई।कमांडेंट एचके गुप्ता ने कहा कि एसएसबी और नेपाल आर्म्स फोर्स मिलकर सीमा पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाएंगे।

Article Advertisement

कहा कि बदमाश भारतीय क्षेत्र में घटना को अंजाम देकर नेपाल में घुस जाते है। इस पर नियंत्रण लाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में दोनों पक्ष सूचनाओं के आदान प्रदान के आधार पर कार्रवाई करने में सक्षम होते हैं। इसके अलावा तस्करी के क्षेत्र में सक्रिय गिरोहों पर कार्रवाई के लिए भी आपसी समन्वय की आवश्यकता है। कहा कि इन दिनों प्याज की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। इस पर रोक लगाने के लिए दोनों देशों के अधिकारी एक-दूसरे को सहयोग करें। कहा कि सीमा पर एसएसबी जवान हर हमेशा सतर्क रहते हैं। सीमा पार करने वालों की सघन तलाशी लेने के बाद ही जाने की इजाजत दी जाती है। नेपाल एपीएफ के एसपी कृष्णा ढ़काल ने बताया कि भारत और नेपाल के बीच रोटी बेटी का संबंध है और इसी संबंध के बीच अपराध भी है। दोनों देश की खुली सीमा है। सीमा पर कई तरह की चुनौतियां भी है। सीमा पर पिलर नोमेन्स लैंड पर अतिक्रमण, सीमा की दोनों ओर से अवैध गतिविधि सहित कई मुद्दे हैं जिनका मिलकर समाधान करना है। इससे पहले कमांडेंट ने नेपाल से आए एपीएफ के अधिकारियों का स्वागत किया। मौके पर इंस्पेक्टर राम शरण यादव, इंस्पेक्टर प्रेम विष्ट, इन्स्पेक्टर भूपेंद्र यादव के अलावा एसएसबी के अधिकारी मौजूद थे। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read