लड़के के गले में सांप लपेटकर बेच रहा था ताबीज, डसने से हो गयी थी मौत, 13 साल बाद संपेरे को 10 साल की सजा भागलपुर में अंधविश्वास के चक्कर में एक लड़के की जान चली गयी थी. आज, कोर्ट ने उस ठग सपेरे को 10 साल की सजा सुनायी. भागलपुर: बिहार के भागलपुर में अंधविश्वास ने एक मासूम की जान ले ली थी, जब एक संपेरा ताबीज बेचकर सांप से सुरक्षा का दावा कर रहा था. उसने एक लड़के को ताबीज पहनाकर सांप से सुरक्षित रहने का झांसा दिया और उसके गले में सांप लपेट दिया. लेकिन ताबीज का जादू नहीं चला और सांप ने लड़के को डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. 13 साल बाद, कोर्ट ने इस अंधविश्वासी धोखे के लिए संपेरे को 10 साल की सजा सुनाई है. क्या कहा कोर्ट ने: सजायाफ्ता सपेरे का नाम मो. शमसुल है. वह पीरपैंती थानाक्षेत्र के खानपुर गोविंदपुर का रहने वाला है. भागलपुर व्यवहार न्यायालय के एडीजे-14 विवेक कुमार की अदालत ने सपेरे को 10 साल कैद की सजा सुनाई. विवेक कुमार की अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद गैर इरादतन हत्या में सपेरा मो. शमसुल को 10 साल की कैद और 1 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई. सरकार की ओर से वकील मुहम्मद अकबर खां ने बहस में भाग लिया. घटना वर्ष 2011 की है. क्या है घटनाः मो शमसुल अपने कई सांपों को लेकर पीरपैंती के ओलापुर पंचायत के दुलदुलिया गांव में ताबीज बेचने के लिए पहुंचा था. उसने डमरू और बांसुरी बजा कर काफी भीड़ इकट्ठा की. उस भीड़ में से दुलदुलिया गांव के राजेंद्र राम बिंद के पुत्र दिवाकर राम बिंद भी आगे में खड़ा था. इस बीच शमसुल ने दिवाकर को अपनी तरफ हाथ पकड़ कर खींच लिया. सपेरे ने कुछ नहीं होने की बात कहते हुए ताबीज के ढेर से एक ताबीज दिवाकर को दिया और बोला ताबीज के रहते कोई सांप तेरा बाल-बांका नहीं कर सकता. 13 साल बाद आया फैसलाः इसके बाद सपेरे ने पिटारे से एक विषधर सांप निकाला और दिवाकर के गले में लपेट दिया. इसके कुछ देर बाद ही सांप ने दिवाकर को डस लिया. इस दौरान सपेरा मो शमसुल ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन दिवाकर की मौके पर ही मौत हो गई. उस घटना की बाबत शमसुल के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया गया. इसी मामले में 13 साल बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया.
Article Advertisement
Crime
लड़के के गले में सांप लपेटकर बेच रहा था ताबीज, डसने से हो गयी थी मौत, 13 साल बाद संपेरे को 10 साल की सजा
लड़के के गले में सांप लपेटकर बेच रहा था ताबीज, डसने से हो गयी थी मौत, 13 साल बाद संपेरे को 10 साल की सजा भागलपुर में अंधविश्वास के चक्कर में एक लड़के की जान चली गयी थी. आज, कोर्ट ने उस ठग सपेरे को 10 साल की सजा सुनायी. भागलपुर: बिहार के भागलपुर में अंधविश्वास ने एक मासूम की जान ले ली थी, जब एक संपेर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
