अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

India

बिहार में मालगाड़ी की भीषण दुर्घटना, एक-दूसरे पर चढ़े 55 डिब्बे; कई किलोमीटर तक गूंजी आवाज

बिहार में मालगाड़ी की भीषण दुर्घटना, एक-दूसरे पर चढ़े 55 डिब्बे; कई किलोमीटर तक गूंजी आवाज बिहार में मालगाड़ी का भीषण हादसा हुआ है। गया-कोडरमा रेलखंड पर स्थित गुरपा स्टेशन के पास बुधवार सुबह कोयले से लदी मालगाड़ी ब्रेक फेल होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मालगाड़ी के डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए औ

बिहार में मालगाड़ी की भीषण दुर्घटना, एक-दूसरे पर चढ़े 55 डिब्बे; कई किलोमीटर तक गूंजी आवाज

Article Advertisement

बिहार में मालगाड़ी की भीषण दुर्घटना, एक-दूसरे पर चढ़े 55 डिब्बे; कई किलोमीटर तक गूंजी आवाज बिहार में मालगाड़ी का भीषण हादसा हुआ है। गया-कोडरमा रेलखंड पर स्थित गुरपा स्टेशन के पास बुधवार सुबह कोयले से लदी मालगाड़ी ब्रेक फेल होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मालगाड़ी के डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए और पूरा पहाड़ बन गया। हादसा इतना भीषण था कि डिब्बों के टकराने की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। पैसेंजर ट्रेनें पास के स्टेशनों पर ही रोक दी गई हैं। जानकारी के मुताबिक गझण्डी-गुरपा घाटी सेक्शन के दिलवा स्टेशन के पास से मालगाड़ी का ब्रेक फेल होकर बुधवार सुबह लॉस ऑफ कंट्रोल हो गया। फिर गुरपा होम सिग्नल पार करते ही ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान इंजन से पीछे एक वैगन का कपलिंग टूट जाने से मालगाड़ी दो भागों में बंट गई। एक वैगन को लेकर इंजन घसीटते हुए करीब 500 मीटर दूर जाकर आरपीएफ बैरक के पास रूक गया। बाकी के टकराकर एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए और पहाड़ बन गया। दुर्घटना के दौरान इतनी भीषण आवाज हुई कि करीब चार-पांच किलोमीटर क्षेत्र के लोग सहम गए और घटनास्थल की ओर दौड़ भागे। घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हादसे की सूचना पाते ही गया जंक्शन के अधिकारियों की टीम मौके के लिए रवाना हुई। धनबाद रेल मंडल के अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। कोडरमा आरपीएफ की टीम इंस्पेक्टर जवाहरलाल के नेतृत्व में दुर्घटना स्थल को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। गया जंक्शन के डिवीजन अधिकारी फाल्गुन राय भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर काम कर रहे हैं। मलबा हटाने में लगेंगे 20 घंटे हादसे के करीब 3 घंटे बाद एक जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची और मलबा को हटाने का काम शुरू कर दिया गया। कहा जा रहा है कि अपलाइन का ट्रैक भी उखड़ गया है। बिजली के कई खंभे टूट गए और ट्रेक्शन तार भी क्षतिग्रस्त हो गया है। कोयले और वैगन का मलबा तीनों रेलवे ट्रैक पर फैल गया है। इस कारण गया कोडरमा रूट पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। मलबा हटाने में करीब 20 घंटे का वक्त लग सकता है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read