अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Bihar

Supaul:- तीज, गणेश उत्सव व चौठचन्द्र को लेकर बाजार रहा गुलजार

तीज, गणेश उत्सव व चौठचन्द्र को लेकर बाजार रहा गुलजार तीज और चौठ चंद्र व्रत 30 अगस्त हो होगा। इसको लेकर खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ रही है। शहर के सभी चौक-चौराहों पर इन व्रतों के लिए पूजा सामग्री और शृंगार के सामान की दुकानों पर सोमवार को जबर्दस्त भीड़ रही। शहर में हाट का दिन रहने से ग्रामीण इलाक

Supaul:- तीज, गणेश उत्सव व चौठचन्द्र को लेकर बाजार रहा गुलजार

Article Advertisement

तीज, गणेश उत्सव व चौठचन्द्र को लेकर बाजार रहा गुलजार तीज और चौठ चंद्र व्रत 30 अगस्त हो होगा। इसको लेकर खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ रही है। शहर के सभी चौक-चौराहों पर इन व्रतों के लिए पूजा सामग्री और शृंगार के सामान की दुकानों पर सोमवार को जबर्दस्त भीड़ रही। शहर में हाट का दिन रहने से ग्रामीण इलाके से भी काफी संख्या में लोग पूजन सामग्री की खरीदारी करने पहुंचे थे। इस वजह से सुबह से ही बाजार गुलजार रहा। सार्वजनिक हाट परिसर के अलावा शहर के महावीर चौक, लोहिया चौक, स्टेशन चौक, पटेल चौक, मल्लिक आदि जगहों पर बांस की रंगीन और सादी डलिया से अस्थाई दुकानें पटी पड़ी हैं। तीज में दान के लिए शृंगार के सामान के अलग-अलग पैकेट तैयार किए गए हैं। ये न्यूनतम 50 से लेकर पांच सौ रुपये तक में बिक रहे थे। चौठचन्द्र पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर सोमवार शाम तक सभी बाजारों में मिट्टी के बर्तन और फल की कई अस्थाई दुकानें भी सज गई थीं। यहां खरीदरों की भीड़ लगी रही। अधिक डिमांड के कारण फल के भाव भी चढ़े हुए थे। हाल यह था कि आम दिनों में 20 से 25 रुपये बिकने वाला खीरा 60 से 120 रुपये के भाव में मिल रहा था। केला भी 30 से 50 रुपये के भाव में बिका। मौसम्मी और नाशपाती भी 100 रुपये किलो के भाव में बिका तो नारियल 30 से 40 में मिल रहा था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read