अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

हिमपात, बारिश से उत्तराखंड में मौसम हुआ सर्द

हिमपात, बारिश से उत्तराखंड में मौसम हुआ सर्द देहरादून, 23 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश होने से अप्रैल माह में ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री तथा मुनस्यारी की ऊंची पहाड़

हिमपात, बारिश से उत्तराखंड में मौसम हुआ सर्द

Article Advertisement

हिमपात, बारिश से उत्तराखंड में मौसम हुआ सर्द देहरादून, 23 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश होने से अप्रैल माह में ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री तथा मुनस्यारी की ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात हुआ जबकि देहरादून सहित अधिकांश निचले इलाकों में बृहस्पतिवार रात से ही रूक-रूक कर हो रही बारिश से तापमान में काफी गिरावट आ गयी जिससे ठंड का अहसास होने लगा।

Article Advertisement

तापमान में गिरावट होने से पहाड़ी इलाकों में तो लोगों ने स्वेटर आदि गर्म कपड़े निकाल लिये हैं। इस बीच, बारिश होने से प्रदेश के वनों में आग लगने की घटनाओं में काफी कमी आ गयी जिससे वन विभाग ने राहत की सांस ली। वन विभाग द्ववारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 12 घंटे में प्रदेश के जंगलों में आग लगने की 26 घटनाएं सामने आईं जिनमें 4.67 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read