अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Business

भारत, अमेरिका जल्द करेंगे व्यापार नीति मंच की बैठक

भारत, अमेरिका जल्द करेंगे व्यापार नीति मंच की बैठक लास एंजिलिस, नौ सितंबर (भाषा) भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए व्यापार नीति मंच (टीपीएफ) की अगली मंत्रिस्तरीय बैठक 'बहुत जल्द' अमेरिका में आयोजित की जायेगी। भारत और अमेरिका ने पिछले साल 23 नवंबर क

भारत, अमेरिका जल्द करेंगे व्यापार नीति मंच की बैठक

Article Advertisement

भारत, अमेरिका जल्द करेंगे व्यापार नीति मंच की बैठक लास एंजिलिस, नौ सितंबर (भाषा) भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए व्यापार नीति मंच (टीपीएफ) की अगली मंत्रिस्तरीय बैठक 'बहुत जल्द' अमेरिका में आयोजित की जायेगी।

Article Advertisement

भारत और अमेरिका ने पिछले साल 23 नवंबर को नयी दिल्ली में टीपीएफ की 12वीं बैठक आयोजित की थी। यह मंच अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) के नेतृत्व में एक अंतर-एजेंसी सहयोग है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियूष गोयल ने यहां संवादाताओं से कहा, "अमेरिका में बहुत जल्द हमारी व्यापार नीति मंच की अगली बैठक होगी। इस बैठक में पहचान करने योग्य और कार्य के नए क्षेत्रों पर चर्चा की जायेगी। इसके लिए दोनों देशों की टीमों को एक-दूसरे के साथ काम शुरू करने के लिए कहा गया है।" गोयल ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई और अमेरिका की वाणिज्य मंत्री गिना एम रायमोंडो के साथ यहां द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने अमेरिका के जीएसपी कार्यक्रम के तहत व्यापार लाभ बहाल करने के बारे में पूछे जाने पर कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह अब कोई मुद्दा है।" उन्होंने कहा, "हमारा कोई भी निर्यात जीएसपी से प्रभावित नहीं हुआ है। तो मुझे लगता है कि यह कोई मुद्दा नहीं है। हमने हाल के दिनों में भी चर्चा की है, जो आज भी शामिल है।"

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read