Crime
गोलीकांड के विरोध में बीजेपी का आज बेगूसराय बंद का आह्वान, पहुंच रहे गिरिराज सिंह
Published: 14/9/2022, 8:10:40 am•84 views•Seemanchal Live
गोलीकांड के विरोध में बीजेपी का आज बेगूसराय बंद का आह्वान, पहुंच रहे गिरिराज सिंह गोलीकांड के विरोध में बीजेपी ने बुधवार को बेगूसराय बंद बुलाया है। बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बंद का ऐलान करते हुए बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार बेगूसराय और बिहार में मौत

गोलीकांड के विरोध में बीजेपी का आज बेगूसराय बंद का आह्वान, पहुंच रहे गिरिराज सिंह गोलीकांड के विरोध में बीजेपी ने बुधवार को बेगूसराय बंद बुलाया है।
बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बंद का ऐलान करते हुए बिहार सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार बेगूसराय और बिहार में मौत के तांडव के बीच कुंभकर्ण की नींद में सो रही है।
उसे जगाने के लिए बीजेपी और आम लोगों ने बुधवार को बेगूसराय बंद का आह्वान किया है।
बता दें कि एक दिन पहले बाइक सवार बदमाशों ने बेगूसराय जिले में 30 किलोमीटर तक अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई।
वहीं, 9 अन्य घायल हैं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि धृतराष्ट्र नीतीश कुमार जंगलराज को जनता राज बताकर अपराधियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं।
उस राज्य में कानून व्यवस्था का क्या होगा जब एक मुख्यमंत्री ही अपराधियों का मनोबल बढ़ाएगा।
गिरिराज ने बुधवार को अपने सभी काम टाल दिए हैं, वे सुबह ही पटना एयरपोर्ट से सीधे बेगूसराय पहुंचेंगे।
इस दौरान वे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर कानून-व्यवस्था की जानकारी लेंगे और अस्पताल जाकर गोलीकांड के पीड़ितों से मिलेंगे।
इससे पहले गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार से गोलीकांड में मारे गए शख्स के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने के लिए कहा।
साथ ही घायलों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज रह नहीं गई है।
सीएम नीतीश खुद जंगलराज कहने में डर रहे हैं।
उन्हें भय है कि जंगलराज कहते ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव उन्हें सत्ता से बेदखल कर देंगे।
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



