अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Crime

मौत से पहले गोवा में जहां रुकी थीं सोनाली फोगाट वहां पहुंची CBI, 10 घंटों तक होटल को खंगाला

मौत से पहले गोवा में जहां रुकी थीं सोनाली फोगाट वहां पहुंची CBI, 10 घंटों तक होटल को खंगाला भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए शनिवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ गोवा के लियोनी ग्रांड रिसॉर्ट का दौरा किया। फोगाट अपनी मौत

मौत से पहले गोवा में जहां रुकी थीं सोनाली फोगाट वहां पहुंची CBI, 10 घंटों तक होटल को खंगाला

Article Advertisement

मौत से पहले गोवा में जहां रुकी थीं सोनाली फोगाट वहां पहुंची CBI, 10 घंटों तक होटल को खंगाला भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए शनिवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ गोवा के लियोनी ग्रांड रिसॉर्ट का दौरा किया। फोगाट अपनी मौत से पहले इसी होटल में रुकी थीं। जानकारी के अनुसार, मामले की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारी 10 घंटे से अधिक समय तक रिसॉर्ट के अंदर रहे और सबूत जुटाने की कोशिश किए। आपको बता दें कि सीबीआई ने 15 सितंबर, 2022 को गोवा पुलिस से सोनाली फोगाट की मौत की जांच अपने हाथों में ले ली। शनिवार को सीबीआई और एक फोरेंसिक टीम उत्तरी गोवा के अंजुना बीच पर स्थित रिसॉर्ट में पहुंची। इससे पहले गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सोनाली फोगाट मामले को सीबीआई को सौंपने का अनुरोध करेंगे। 12 सितंबर को गृह मंत्रालय ने सोनाली फोगाट की मौत की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी के आदेश के खिलाफ कर्लीज रेस्तरां की याचिका 26 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी और सुनवाई की अगली तारीख तक विध्वंस के खिलाफ अपने अंतरिम आदेश को बढ़ा दिया। सीआरजेड मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए कर्लीज़ रेस्तरां को ध्वस्त किया जा रहा था, लेकिन रेस्टोरेंट के मालिकों ने विध्वंस की कार्रवाई को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सोनाली फोगाट पिछले महीने गोवा में मृत पाई गई थीं। उसके परिवार ने तुरंत इस मामले में जांच की मांग की थी। गोवा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और फोगाट के कुछ सहयोगियों को गिरफ्तार किया। अपने टिकटॉक वीडियो से प्रसिद्धि पाने वाली सोनाली फोगाट ने 2019 के हरियाणा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई से हार गईं। वह 2020 में रियलिटी शो बिग बॉस में भी शामिल हुई थीं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read