अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Business

मिट्टी के ढेर में दबने से दो महिलाओं की मौत

मिट्टी के ढेर में दबने से दो महिलाओं की मौत नवादा, 14 जुलाई (भाषा) बिहार के नवादा जिले के कौआकोल थाना अंतर्गत रानीबाजार गांव में मिट्टी के ढेर के अचानक गिरने से उसके नीचे दबकर बुधवार को दो महिलाओं की मौत हो गई। कौआकोल के थानाध्यक्ष कुमार राजीव रंजन ने बताया कि मृतकों में बरियारपुर गांव निवासी यदु या

मिट्टी के ढेर में दबने से दो महिलाओं की मौत

Article Advertisement

मिट्टी के ढेर में दबने से दो महिलाओं की मौत नवादा, 14 जुलाई (भाषा) बिहार के नवादा जिले के कौआकोल थाना अंतर्गत रानीबाजार गांव में मिट्टी के ढेर के अचानक गिरने से उसके नीचे दबकर बुधवार को दो महिलाओं की मौत हो गई। कौआकोल के थानाध्यक्ष कुमार राजीव रंजन ने बताया कि मृतकों में बरियारपुर गांव निवासी यदु यादव की पत्नी मीणा देवी (35) और रामबृक्ष यादव की पत्नी लालो देवी (40) शामिल हैं।

Article Advertisement

उन्होंने बताया कि दोनों महिलाएं अपने घर की पुताई के लिए मिट्टी लाने गई थी जहां मिट्टी की खुदाई करने के क्रम में अचानक उसके ढेर के गिर जाने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रंजन ने बताया कि मिट्टी के ढेर में दबे दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। अनुमंडल अधिकारी संजीव कुमार झा ने बताया कि मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस-बीस हजार रुपये का चेक दिया गया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read