अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

सूर्य ग्रहण पर अंधविश्वास की सारी हदें पार, 4 जिंदा बच्चों को गर्दन तक गाड़ा, हैरान कर देगा वजह

सूर्य ग्रहण पर अंधविश्वास की सारी हदें पार, 4 जिंदा बच्चों को गर्दन तक गाड़ा, हैरान कर देगा वजह एक ओर देश के अधिकतर हिस्से सूर्य ग्रहण के गवाह बन रहे थे, वहीं कर्नाटक स्थित कलबुर्गी जिले के सुल्तानपुर गांव में चार बच्चों को कीचड़ में गले तक जिंदा गाड़ दिया गया। कीचड़ में गोबर को भी मिलाया गया। उनके

सूर्य ग्रहण पर अंधविश्वास की सारी हदें पार, 4 जिंदा बच्चों को गर्दन तक गाड़ा, हैरान कर देगा वजह

Article Advertisement

सूर्य ग्रहण पर अंधविश्वास की सारी हदें पार, 4 जिंदा बच्चों को गर्दन तक गाड़ा, हैरान कर देगा वजह एक ओर देश के अधिकतर हिस्से सूर्य ग्रहण के गवाह बन रहे थे, वहीं कर्नाटक स्थित कलबुर्गी जिले के सुल्तानपुर गांव में चार बच्चों को कीचड़ में गले तक जिंदा गाड़ दिया गया।

Article Advertisement

कीचड़ में गोबर को भी मिलाया गया। उनके माता-पिता ने यह अमानवीय कृत्य इसलिए किया, ताकि बच्चों की दिव्यांगता दूर हो सके। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कुछ स्थानीय लोगों के साथ उन्होंने बच्चों को बाहर निकाला। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है। एक बच्ची के पिता ने पुलिस को कहा कि वे अपने बड़ों की बात का अनुसरण कर रहे थे। जब चिकित्सा उपचार से कोई फायदा नहीं हुआ तो उन्होंने इसे आजमाने का फैसला किया। हालांकि, उन्हें यह पता नहीं है कि इससे बच्चा ठीक होगा या नहीं। एक अन्य बच्चे की मां ने कहा कि हमने अस्पतालों में बहुत पैसे खर्च किए। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान दिव्यांग बच्चे को कीचड़ में गले तक दबाना कारगर साबित होता है। हम इसे आजमाना चाहते थे। उधर, जिले के कुछ अन्य हिस्सों से भी ऐसी ही घटनाओं की खबर मिली है। इनमें विजयपुरा जिले का इंडी इलाका भी शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि पहले भी सूर्य ग्रहण के दौरान इलाके से ऐसी ही घटनाओं की खबरें मिलती रही हैं। हालांकि, पहले के मुकाबले अब इनकी तादाद कम हो गई है। पाकिस्तान में भी अंधविश्वास भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी सूर्य ग्रहण को लेकर इस तरह का अंधविश्वास देखा गया। कराची में गुरुवार को समुद्र के किनारे किचड़ युक्त मिट्टी में एक दिव्यांग शख्स को गर्दन तक दबा दिया गया। लोगों को उम्मीद है कि सूर्य ग्रहण के दौरान बीमार लोगों को इस तरफ दफनाने से उनकी बीमारी ठीक हो जाएगी. Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read