अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Bihar

बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस की कमांडो टीम पर हमला, एक जवान घायल

बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस की कमांडो टीम पर हमला, एक जवान घायल मधेपुरा के भिरखी मुहल्ले में मंगलवार की रात बदमाशों की फायरिंग और एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना पर जांच के लिए पहुंची पुलिस की कमांडो टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने कुदाल से वार कर कमांडो टीम के एक जवान को गंभीर रूप से घा

बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस की कमांडो टीम पर हमला, एक जवान घायल

Article Advertisement

बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस की कमांडो टीम पर हमला, एक जवान घायल मधेपुरा के भिरखी मुहल्ले में मंगलवार की रात बदमाशों की फायरिंग और एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना पर जांच के लिए पहुंची पुलिस की कमांडो टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने कुदाल से वार कर कमांडो टीम के एक जवान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल जवान को साथियों ने रात में सदर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है। इस घटना को लेकर कई संगठनों ने आक्रोश व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार पुरानी बाजार के स्थानीय निवासी मो. साहिल मंगलवार की रात अपनी स्कूटी में तेल डलवाने भिरखी पेट्रोल पंप के पास गए थे। इसी दौरान ललटू एवं नजीर ने उन्हें सामने से घेर कर उनकी स्कूटी छीनने का प्रयास किया। साहिल के विरोध करने पर लल्टू ने मो. साहिल के पैर पर गोली चला दी। गोली लगने से मो. शाहिल घायल हो गया। गोली की आवाज सुन कर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। लोगों को इकट्ठा होता देख दोनों घटनास्थल से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने मो. साहिल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना सदर थाना को दी गयी। पुलिस की कमांडो टीम रात में ही आरोपी के घर भिरखी वार्ड 26 पहुंची। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के दौरान लालटू ने कमांडो डब्लू कुमार के उपर हमला कर दिया। कुदाल के वार से कमांडो डब्लू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। कमांडो टीम के हेड विपिन कुमार ने बताया कि कमांडो टीम जब ललटू के घर की तलाशी ले रही थी उसी दौरान छत पर छिपकर बैठे ललटू ने धारदार कुदाली डब्लू कुमार पर फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। कमांडो टीम ने डब्लू कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत देखते हुए उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। डब्लू का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। उसकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read