मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह को सोनू-मोनू गैंग की चुनौती; मुंशी के घर फिर हुई फायरिंग Sonu-Monu Gang Challenges Bahubali Anant Singh: बिहार के मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को सोनू मोनू ने फिर से फायरिंग की चुनौती दी है।
Crime
मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह को सोनू-मोनू गैंग की चुनौती; मुंशी के घर फिर हुई फायरिंग
मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह को सोनू-मोनू गैंग की चुनौती; मुंशी के घर फिर हुई फायरिंग Sonu-Monu Gang Challenges Bahubali Anant Singh: बिहार के मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को सोनू मोनू ने फिर से फायरिंग की चुनौती दी है। Sonu-Monu Gang Challenges Bahubali Anant Singh: बिहार के मोकामा से

Article Advertisement
Article Advertisement
Sonu-Monu Gang Challenges Bahubali Anant Singh: बिहार के मोकामा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक बार फिर से सोनू मोनू गैंग ने पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को फायरिंग की चुनौती दी है।
दरअसल, जिस मुकेश सिंह मुंशी को लेकर अनंत सिंह और इस गैंग के बीच विवाद हुआ था, उसी मुकेश सिंह के घर पर आज सुबह सोनू मोनू ने फिर से फायरिंग की है।
इससे पहले भी मुकेश सिंह के घर पर गोलीबारी हुई थी।
इस हमले में दो लोग जख्मी हुए थे।
मुकेश सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग बताया जा रहा है कि सोनू-मोनू गैंग ने शुक्रवार की सुबह करीब 5.30 बजे ही मुकेश सिंह के घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी।
फायरिंग करने के साथ-साथ उन्होंने पीड़ित परिवार से गाली-गलौज की।
इस गैंग ने जाते-जाते धमकी भी दी कि उनसे कोई बच नहीं पाएगा।
साथ ही उन्होंने कहा ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी सोनू ने पंचमहला थाने में सरेंडर कर दिया है।
क्या है मामला?
मालूम हो कि सोनू-मोनू दो भाई हैं जो ईंट-भट्ठे का कारोबार करते हैं।
मुकेश सिंह इन्हीं के भट्ठे में मुंशी का काम करता था।
कुछ समय पहले इन दोनों भाइयों का मुकेश सिंह के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था।
इस विवाद के बाद सोनू-मोनू ने मुकेश सिंह के घर में मारपीट की और ताला लगा दिया।
वहीं, इस मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह ने एंट्री मारी।
मुकेश सिंह की मदद के लिए बुधवार को अनंत सिंह जलालपुर के नौरंगा गांव में पहुंचे।
यहां उन्होंने मुकेश सिंह के घर पर बंद किए गए ताले को खुलवाया।
70 से 80 राउंड चली गोलियां इसी मामले के तहत बुधवार को अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच काफी मुठभेड़ हुई।
दोनों के बीच 70 से 80 राउंड गोलियां चलाई गईं।
इस हमले में अनंत सिंह के एक समर्थक को गोली लग गई, वहीं खुद अनंत सिंह बाल-बाल बचे थे।
इस मामले में पुलिस ने अनंत सिंह और सोनू-मोनू के खिलाफ कुल 3 FIR दर्ज की हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
