सहरसा के सोनवर्षाराज में जर्जर सड़क बन रही जानलेवा सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्ग वर्षों से जर्जर हालत में होने के कारण अब जानलेवा बन गई है।
जिस पर बड़े या छोटे वाहनों की आवाजाही में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
Bihar
सहरसा के सोनवर्षाराज में जर्जर सड़क बन रही जानलेवा
सहरसा के सोनवर्षाराज में जर्जर सड़क बन रही जानलेवा सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्ग वर्षों से जर्जर हालत में होने के कारण अब जानलेवा बन गई है। जिस पर बड़े या छोटे वाहनों की आवाजाही में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जबकि छोटी छोटी घटनाएं प्रतिदिन घटती ही रहती है। सडक़ मे छोटे छो

Article Advertisement
Article Advertisement
जबकि छोटी छोटी घटनाएं प्रतिदिन घटती ही रहती है।
सडक़ मे छोटे छोटे तालाब की तरह बने गढ्ढे के कारण जाम की समस्या लोगों के दिनचर्या में शामिल हो गई है।
क्षेत्र के माली खाडा मुख्य मार्ग, मैना से पदमपुर होते हुए देहद जाने वाली मुख्य सडक़, सोनवर्षा सहशौल मुख्य मार्ग, सहशौल से पामा मुख्य मार्ग, मंगलाबाजार से महुआबाजार मुख्य मार्ग, झिटकिया से महुआबाजार मुख्य मार्ग, महुआबाजार से मलौधा मुख्य मार्ग, विराटपुर से गढबजार होते हुए बरैठ मुख्य मार्ग, देहद मोड से हास्पिटल होते हुए सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड को जोडने वाली एक मात्र मुख्य सडक़ वर्षों से जर्जर हालत में होने के कारण दयनीय स्थिति में है।
सभी सड़कों में सैकड़ों छोटे छोटे तालाब की तरह बने गढ्ढे व रेनकट दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है।
बडी वाहन की बात तो दूर दोपहिया वाहनों का परिचालन भी जोखिम भरा रहता है।
जबकि माली खाडा मुख्य मार्ग में बने बडे बडे सैकड़ों गढ्ढे के कारण प्रतिदिन गाडियों का फसना लगा रहता है।
जानलेवा सडक़ पर ओवरलोड भारी वाहनों के परिचालन के कारण बगल से चलने वाले छोटी वाहन पर भी पलटने का खतरा बना रहता है।
लेकिन मजबूरी बस जान जोखिम में डाल कर आमजन सहित राहगीर आवाजाही करने को मजबूर है।
लेकिन विभाग सहित स्थानीय प्रशासन कुंभकर्ण की नींद सौ रही है।और आमजन की सुधी लेने वाला कोई नहीं है।सडक़ की स्थिति दयनीय होने से सभी सवारी गाड़ी अपने निर्धारित रूट को छोड़ सोनवर्षा से अतलखा होते हुए मौरा चौक के रास्ते से बिते एक महीने से चलाई जा रही है।जिससे लोगों की परेशानियां काफी बढ गई है।और मिनटों का सफर घंटों में तय करने को मजबूर है।
पूरे क्षेत्र में एक मात्र सडक़ सोनवर्षा अतलखा मुख्य मार्ग छोडकर बांकी सभी सडकों की स्थिति दयनीय बनी हुई है।
वहीं सडकों में बने रेनकट से रात के अंधेरे में वाहन चालकों को आवाजाही करने में बहुत मुशकिलों का सामना करना पड़ता है।
जबकि स्थानीय लोगों द्वारा सभी सडकों की मरम्मति कराने की मांंग विभाग सहित जिले के आलाधिकारियों से दर्जनों बार किया है।
लेकिन आजतक मरम्मती कार्य नहीं करवाया जा सका है।
जिससे स्थिति दिनबदिन भयंकर रूप ले रहा है।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
