अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 16 रन से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 16 रन से हराया सेंट जार्ज (ग्रेनाडा), 28 जून (एपी) दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 16 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की। केवल 24 घंटे पहले शुरुआती मैच आठ विकेट से गंवाने के बाद दक्

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 16 रन से हराया

Article Advertisement

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 16 रन से हराया सेंट जार्ज (ग्रेनाडा), 28 जून (एपी) दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 16 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की।

Article Advertisement

केवल 24 घंटे पहले शुरुआती मैच आठ विकेट से गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरा और उसने बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि अब भी उसकी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में सुधार की जरूरत है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर कप्तान तेम्बा बावुमा के 46 और रीजा हेंड्रिक्स के 42 रन की मदद से सात विकेट पर 166 रन बनाये। वेस्टइंडीज की तरफ से ओबेद मैकॉय ने 25 रन देकर तीन और केविन सिनक्लेयर ने 23 रन देकर दो विकेट लिये। वेस्टइंडीज मध्यक्रम लड़खड़ाने के कारण नौ विकेट पर 150 रन ही बना पाया। आंद्रे फ्लैचर (35) और इविन लुईस (21) ने पहले विकेट के लिये 31 रन जोड़े लेकिन क्रिस गेल (आठ), निकोलस पूरण (नौ), कप्तान कीरोन पोलार्ड (एक) और आंद्रे रसेल (पांच) दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच पाये जिससे टीम का स्कोर पांच विकेट पर 70 रन हो गया। फैबियन एलेन (34) और जैसन होल्डर (20) ने प्रयास किये लेकिन वे हार का अंतर ही कम कर पाये। एलन ने केवल 12 गेंदों का सामना किया तथा पांच छक्के लगाये। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कैगिसो रबाडा ने 37 रन देकर तीन और जार्ज लिंडे ने 19 रन देकर दो विकेट लिये। एपी पंत पंत 2806 1048 सेंटजार्ज

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read