अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारMuzaffarpur News: अंतर प्रमंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता 14 अक्तूबर सेMuzaffarpur News: अंतर प्रमंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता 14 अक्तूबर से, Muzaffarpur Hindi Newsभारत-नेपाल सीमा: अवैध पेट्रोल, तेल, खाद जब्तभारत-नेपाल सीमा पर 36 लीटर नेपाली शराब बरामद, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईबिहार में 2 नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट: 7373 एकड़ जमीन की तैयारीBihar News : आईटीआई पास युवाओं को एलएंडटी का ऑफर, मुफ्त ट्रेनिंग के साथ दिल्ली में नौकरी का मौकाBhagalpur News: किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीMuzaffarpur News: बदले रूट से चली बिहार संपर्क क्रांति व अन्य ट्रेनेंकलश यात्रा के दौरान लगा करंट, दो मासूमों की हुई मौत, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायलBalrampur News: सोहेलवा जंगल में विराजती हैं थारू जनजाति की कुलदेवीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारMuzaffarpur News: अंतर प्रमंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता 14 अक्तूबर सेMuzaffarpur News: अंतर प्रमंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता 14 अक्तूबर से, Muzaffarpur Hindi Newsभारत-नेपाल सीमा: अवैध पेट्रोल, तेल, खाद जब्तभारत-नेपाल सीमा पर 36 लीटर नेपाली शराब बरामद, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईबिहार में 2 नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट: 7373 एकड़ जमीन की तैयारीBihar News : आईटीआई पास युवाओं को एलएंडटी का ऑफर, मुफ्त ट्रेनिंग के साथ दिल्ली में नौकरी का मौकाBhagalpur News: किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीMuzaffarpur News: बदले रूट से चली बिहार संपर्क क्रांति व अन्य ट्रेनेंकलश यात्रा के दौरान लगा करंट, दो मासूमों की हुई मौत, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायलBalrampur News: सोहेलवा जंगल में विराजती हैं थारू जनजाति की कुलदेवी

Article Advertisement

Crime

दक्षिण कोलकाता में महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी, दोस्त पर हमला

दक्षिण कोलकाता में महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी, दोस्त पर हमला कोलकाता, 13 नवंबर (भाषा) दक्षिण कोलकाता के बेहाला इलाके में एप आधारित एक टेक्सी ड्राइवर द्वारा एक महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी और उसके मित्र पर हमला करने की एक घटना शनिवार को सामने आई। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला पत्रकार एक समाचार चैनल

दक्षिण कोलकाता में महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी, दोस्त पर हमला

Article Advertisement

दक्षिण कोलकाता में महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी, दोस्त पर हमला कोलकाता, 13 नवंबर (भाषा) दक्षिण कोलकाता के बेहाला इलाके में एप आधारित एक टेक्सी ड्राइवर द्वारा एक महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी और उसके मित्र पर हमला करने की एक घटना शनिवार को सामने आई। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला पत्रकार एक समाचार चैनल में काम करती है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सत्येन रॉय-जेम्स लोंग रोड क्रॉसिंग पर उस वक्त हुई जब महिला साल्ट लेक के सेक्टर पांच स्थित अपने कार्यालय से स्कूटर पर अपने मित्र के साथ घर लौट रही थी। उन्होंने बताया कि बेहाला पुलिस थाने में महिला की शिकायत दर्ज करने के बाद ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार की रात कार का ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और उसने उसे सड़क पर गिराने के लिए कई दफे स्कूटर को टक्कर मारने की कोशिश की। साथ ही उसने रास्ता रोकने की भी कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘‘सत्येन रॉय रोड-जेम्स लोंग रोड क्रॉसिंग पर महिला पत्रकार ने अपनी स्कूटर रोकी और ड्राइवर का विरोध किया।’’ अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान ड्राइवर ने कथित तौर महिला पर हमला किया और उसके साथ छेड़खानी की। साथ ही उसने उसके मित्र के साथ भी मारपीट की। उन्होंने कहा, ‘‘महिला ने गाड़ी की फोटो हमें दी और उसके बाद हमने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। जब ड्राइवर वहां से भागने की कोशिश कर रहा था उसी वक्त महिला ने गाड़ी की तस्वीर खींच ली।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read