दिल्ली की हवा होने लगी खराब, पटाखों और पराली से और बिगड़ेंगे हालात!
इस शहर का AQI सबसे कम दिल्ली में बीते कुछ सालों से सर्दियों के शुरुआती दिनों में हवा खराब होती रही है।
दमघोंटू हवा और प्रदूषण के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
ऐसा ही कुछ इस बार भी होता दिख रहा है, दिवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई शहरों की हवा खराब होने लगी है।
मंगलवार को सुबह 7 बजे दिल्ली में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 245 दर्ज किया गया है, जिसे खराब श्रेणी में माना जाता है।
इसके चलते दिल्ली वालों को सुबह के वक्त भी खराब हवा का सामना करना पड़ा।
सोमवार को भी कुछ ऐसा ही माहौल था और औसत AQI 237 बना रहा।
पटना की हवा में भी बढ़ा प्रदूषण, दूसरे नंबर पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक देश के 10 शहरों में सबसे खराब हवा दिल्ली की ही आंकी गई है।
वेबसाइट के डेटा के मुताबिक दूसरे नंबर पर बिहार की राजधानी पटना है, जहां आज सुबह एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 150 दर्ज किया गया।
बड़े शहरों में सबसे साफ हवा बेंगलुरु की है, जहां एयर क्वॉलिटी इंडेक्स महज 45 ही दर्ज किया गया है।
करीब एक महीने पहले दिल्ली-एनसीआर का भी ऐसा ही मौसम था और करीब 50 के आसपास ही AQI बना हुआ था।
लेकिन सर्दियों के मौसम के दस्तक देने से पहले ही हवा में प्रदूषण बढ़ने लगा है।
बड़े शहरों में सबसे साफ हवा बेंगलुरु की, दिल्ली का हाल खराब साफ हवा के मामले में बड़े शहरों में पहले नंबर पर बेंगलुरु है और उसके बाद अहमदाबाद, चेन्नै, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, लखनऊ और पुणे का नंबर है।
भूविज्ञान मंत्रालय के मुताबिक अगले तीन दिनों तक दिल्ली में हवा खराब रहने वाली है।
मौसम शुष्क रहने के चलते वायु प्रदूषण में इजाफा हो जाएगा, जिससे अक्टूबर के शुरुआती सप्ताह में बारिश के चलते राहत मिल गई थी।
बता दें कि जीरो से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है।
वहीं 51 से 100 के बीच को संतोषजनक और 101 से 200 के बीच औसत माना जा है।
लेकिन 200 से 300 बीच एक्यूआई रहने को खराब माना जाता है।
AQI कितना रहना बेहतर, किसे मानते हैं चिंताजनक यदि यह आंकड़ा 301 से 400 के बीच होता है तो उसे बेहद खराब और 401 से 500 के आसपास रहने पर बेहद खराब माना जाता है।
अकसर दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम और नोएडा जैसे शहरों में सर्दियों के मौसम में AQI 500 तक भी पहुंचता रहा है।
लंबे समय तक ऐसी हवा में रहने से इंसान को सांस संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं।
मौसम की बात करें तो मंगलवार को दिन भर दिल्ली में मौसम खुला रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक शहर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
इसके अलावा अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक रहेगा।
Article Advertisement
India
दिल्ली की हवा होने लगी खराब, पटाखों और पराली से और बिगड़ेंगे हालात! इस शहर का AQI सबसे कम
दिल्ली की हवा होने लगी खराब, पटाखों और पराली से और बिगड़ेंगे हालात! इस शहर का AQI सबसे कम दिल्ली में बीते कुछ सालों से सर्दियों के शुरुआती दिनों में हवा खराब होती रही है। दमघोंटू हवा और प्रदूषण के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसा ही कुछ इस बार भी होता दिख रहा है, दिवाली से पहले ही दिल्ली-एन

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
