अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Crime

शराब के केस में पकड़े गए शख्स की हिरासत में मौत, बिहार पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप

शराब के केस में पकड़े गए शख्स की हिरासत में मौत, बिहार पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप बिहार के मुंगेर जिले में 39 साल के शख्स की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस इसे हादसा करार देने में जुटी है। मामला जिले के धरहरा का है। मृतक की प्तनी गोलकी देवा का कहा है कि पुलिस उनके पति को 7 नवंबर को शराब पीने के आ

शराब के केस में पकड़े गए शख्स की हिरासत में मौत, बिहार पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप

Article Advertisement

शराब के केस में पकड़े गए शख्स की हिरासत में मौत, बिहार पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप बिहार के मुंगेर जिले में 39 साल के शख्स की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस इसे हादसा करार देने में जुटी है। मामला जिले के धरहरा का है। मृतक की प्तनी गोलकी देवा का कहा है कि पुलिस उनके पति को 7 नवंबर को शराब पीने के आरोप में पकड़कर ले गई थी। गुरुवार को उसकी पटना के अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मौत के बाद घर वालों को सूचना दी। परिजन ने पुलिस हिरासत में प्रताड़ना से मौत का आरोप लगाया है। मृतक का नाम अशोक मांझी था। अशोक नालंदा जिला के सरमेरा थानान्तर्गत हुसैना गांव निवासी विनेश्वर मांझी का पुत्र था। वह शादी के बाद ससुराल मानगढ़ मुसहरी टोला में ससुर मुरल मांझी के घर रह रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक अशोक को शराब पीने के आरोप में पुलिस ने उसे 7 नवंबर की शाम में गिरफ्तार किया था। गुरुवार को पटना के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने के पुलिस ने परिजन को सूचना दी। परिजन का यह भी कहना है कि पुलिस शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में अशोक को गिरफ्तार कर थाने ले गई थी। जबकि शराब पीकर उत्पात मचाने की कोई बात ही नहीं थी। पुलिस की कोई सोची समझी साजिश थी। ग्रामीणों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है। वहीं पुलिस अधिकारी पूरे मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। अशोक चार साथियों के साथ घर के आगे मचान पर बैठा गपशप कर रहा था। तभी सादे लिबास में आई पुलिस ने उसे बुलाया और थाने लेकर चली गई। पुलिस साथ में संचू मांझी के पुत्र चूल्हो मांझी को भी ले गई। उसपर शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही अशोक की पत्नी पहुंची तो थाने से पहले गांधी मैदान के कोने पर पति को लहुलुहान पाया। उसके सिर पर जख्म के गहरे निशान थे। सिर के पिछले हिस्से में काफी चोट आई थी और वह सेंसलेस हो गया था। कुछ देर बाद पुलिस घायल अशोक को वाहन में बैठाकर धरहरा अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर फिर पटना अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी युवक को साथ लेकर पुलिस इलाज के लिए पटना गई। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम बाद पुलिस ने परिजन को शव सौंप दिया। थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। इस संबंध मे मृतक के भाई विनोद मांझी ने पाटलीपुत्र थाने में बयान दिया है। पुलिस ने युवक को कस्टडी में नहीं लिया था। वहीं पति की मौत से पत्नी और बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read