अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

India

बिहार में अस्पताल बना अखाड़ा, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को डॉक्टर ने पीटा; जानें पूरा मामला

बिहार में अस्पताल बना अखाड़ा, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को डॉक्टर ने पीटा; जानें पूरा मामला बिहार के औरंगाबाद सदर अस्पताल में शनिवार की रात दो डॉक्टर आपस में ही भिड़ गए। एक डॉक्टर में दूसरे डॉक्टर की पिटाई कर दी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। इमरजेंसी सेवा ठप हो गई और मरीजों का इलाज पूरी तरह बंद हो गया। जा

बिहार में अस्पताल बना अखाड़ा, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को डॉक्टर ने पीटा; जानें पूरा मामला

Article Advertisement

बिहार में अस्पताल बना अखाड़ा, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को डॉक्टर ने पीटा; जानें पूरा मामला बिहार के औरंगाबाद सदर अस्पताल में शनिवार की रात दो डॉक्टर आपस में ही भिड़ गए। एक डॉक्टर में दूसरे डॉक्टर की पिटाई कर दी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। इमरजेंसी सेवा ठप हो गई और मरीजों का इलाज पूरी तरह बंद हो गया। जानकारी के अनुसार इमरजेंसी सेवा में डॉ प्रवीण कुमार कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक डॉ आलोक रंजन पहुंचे और उनके साथ हाथापाई करने लगे। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया तो वह दुर्व्यवहार करने लगे। इसके बाद यहां हंगामा शुरू हो गया। इमरजेंसी सेवा ठप हो गई और मरीजों का इलाज पूरी तरह बंद हो गया। डॉ प्रवीण कुमार ने इस तरह की परिस्थिति में काम करने से मना कर दिया। मामले की सूचना डीएम को दी गई। डीएम ने सिविल सर्जन को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आशुतोष कुमार, सदर अस्पताल के प्रबंधक हेमंत राजन अस्पताल पहुंचे। इससे पहले ही डॉ आलोक रंजन यहां से फरार हो गए। सदर अस्पताल में इमरजेंसी सेवा बहाल की गई। इसके साथ ही सुरक्षाकर्मियों को डॉ आलोक रंजन को परिसर में नहीं घुसने देने के लिए निर्देशित किया गया। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की गई है। डॉ प्रवीण कुमार सर्जन हैं और वे ड्यूटी में थे। डॉ आलोक रंजन की ड्यूटी भी नहीं थी और वह अकारण यहां पहुंच कर मारपीट करने लगे। गनीमत रही कि सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि डॉ आलोक रंजन को सदर अस्पताल से हटाया जाएगा। इस मामले से वरीय अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। डीएम सौरभ जोरवाल ने कहा कि आलोक रंजन को हटाने के लिए वरीय स्तर पर पत्राचार किया गया है। इमरजेंसी सेवा बहाल कर दी गई है। डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read