अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

India

भारत के मिसाइल परीक्षण से ठीक पहले चीन ने क्यों उतारा जासूसी पोत, अलर्ट पर नौसेना; टल सकती है टेस्टिंग

भारत के मिसाइल परीक्षण से ठीक पहले चीन ने क्यों उतारा जासूसी पोत, अलर्ट पर नौसेना; टल सकती है टेस्टिंग हिन्द महासागर में चीन अपने वर्चस्व के लिए पैंतरेबाजी करने से बाज नहीं आ रहा है। जानकारी सामने आई है कि एक बार फिर चीन ने अपने जासूसी पोत को हिन्द महासागर में भेजा है। खास बात यह है कि चीन ने यह हरक

भारत के मिसाइल परीक्षण से ठीक पहले चीन ने क्यों उतारा जासूसी पोत, अलर्ट पर नौसेना; टल सकती है टेस्टिंग

Article Advertisement

भारत के मिसाइल परीक्षण से ठीक पहले चीन ने क्यों उतारा जासूसी पोत, अलर्ट पर नौसेना; टल सकती है टेस्टिंग हिन्द महासागर में चीन अपने वर्चस्व के लिए पैंतरेबाजी करने से बाज नहीं आ रहा है। जानकारी सामने आई है कि एक बार फिर चीन ने अपने जासूसी पोत को हिन्द महासागर में भेजा है। खास बात यह है कि चीन ने यह हरकत ऐसे वक्त में की है जब भारत बंगाल की खाड़ी में मिसाइलों का परीक्षण करने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि भारत चीनी पोत की हिन्द महासागर में एंट्री के बाद मिसाइल परीक्षण स्थगित कर सकता है। हालांकि यह पोत भारतीय समुद्री सीमा से काफी दूर है लेकिन, नौसेना पोत की गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। इससे पहले अगस्त माह में श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर चीन ने अपना जासूसी पोत उतारा था। जिसके बाद भारत ने नाराजगी जाहिर की थी। भारतीय नौसेना सूत्रों का कहना है कि 22,000 टन से अधिक भारी चीनी पोत जिसका नाम युआन वांग -6 है। इस पोत को खासतौर पर जासूसी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके पीछे बड़ी वजह इसमें बड़े एंटीना और जासूसी के लिए उन्नत निगरानी उपकरण है। इसके अलावा यह पोत इलेक्ट्रॉनिक स्नूपिंग के साथ सेंसर से लैस है। मिसाइल परीक्षण होगा स्थगित? रक्षा सूत्रों का कहना है कि भारत अगले सप्ताह बंगाल की खाड़ी के पास मिसाइल परीक्षण करने वाला है। लिहाजा चीन का हिन्द महासागर में जासूसी पोत उतारना बड़े सवाल पैदा करता है। इस पोत की खासियत ही जासूसी करना है। इसे उपग्रह प्रक्षेपण की निगरानी और लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों के ट्रैकिंग करने में महारथ हासिल है। माना जा रहा है कि भारत चीनी पोत की हिन्द महासागर में एंट्री के बाद मिसाइल परीक्षण स्थगित कर सकता है। इंडोनेशिया से आईओआर में एंट्री रक्षा सूत्रों का दावा है कि जब से इस पोत ने इंडोनेशिया के सुंडा हिस्से से हिंद महासागर क्षेत्र में एंट्री ली है, भारतीय नौसेना अलर्ट हो गई है। इस पोत की बारीकी से निगरानी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, इस पोत ने शुक्रवार सुबह हिन्द महासागर क्षेत्र में प्रवेश किया था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read